Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा सभागृह नेता बने भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटील द्वारा भाजपा वरिष्ठ नगर सेवक सुमित पाटील को मनपा सभागृह नेता बनाए जाने की घोषणा की गई है . महासभा में भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील को सभागृह नेता बनाये जाने पर उपमहापौर इमरान वली खान, कोणार्क विकास आघाडी गट नेता विलास पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, नगर सेवक विकास निकम, श्याम अग्रवाल, मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख,अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने सुमित पाटील को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी.

            गौरतलब हो कि मनपा सभागृह नेता पद पर वरिष्ठ भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील की नियुक्ति की घोषणा महापौर प्रतिभा विलास पाटील द्वारा महासभा में की गई. महापौर द्वारा सभागृह नेता बनाए जाने की घोषणा के उपरांत भाजपा नगर सेवक सुमित पाटिल ने महापौर सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया. नवनियुक्त सभागृह नेता भाजपा नगर सेवक पाटिल नें शहर विकास कार्यों सहित महासभा के संचालन में सहयोग का आह्वान किया. उक्त अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों द्वारा मिठाई बांटकर एवं पटाखे फोड़कर खुशियों का इजहार किया गया.
 नवनियुक्त मनपा सभागृह नेता वरिष्ठ भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल के भतीजे हैं .

संबंधित पोस्ट

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए भिवंडी में नो हार्न सप्ताह

Aman Samachar

सिडबी द्वारा अपने 32 वें स्थापना दिवस पर स्वावलंबन मेला 2022 का आयोजन

Aman Samachar

राज्य में कोरोना मरीजों की बढती संख्या से 15 मई के आगे लाक डाउन बढाने की संभावना बरक़रार 

Aman Samachar

मेरी वसुधरा अभियान के तहत ठाणे मनपा को प्रदर्शन के लिए कोकण स्तर पर सम्मानित 

Aman Samachar

विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहें _ नंदिनी विचारे 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!