Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टॅंक में बिस्फोट एक की मौत,2 जखमी

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा क्षेत्र की चौहान कॉलोनी में एक सार्वजनिक शौचालय के सेफ्टी टैंक में दोपहर के समय अचानक विस्फोट हो गया. भीषण विस्फोट की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत एवं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है.
            मिली जानकारी के अनुसार, एसटी स्टैंड के समीप चौहान कॉलोनी स्थित 15 वर्ष पूर्व निर्मित सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में दोपहर को अचानक उस समय विस्फोट हो गया जब शौचालय में एक वृद्ध सहित 2 लोग शौच के लिए बैठे थे.सेप्टिक टैंक में हुए विस्फोट की वजह से वृद्ध इब्राहिम सत्तार शेख (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आसिफ शेख (35) व रहीम शेख (38) गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को आईजीएम में उपचार के लिए एडमिट किया गया है.घटना की सूचना मिलते ही मनपा आपत्ती व्यवस्थापन की टीम ने शौचालय की गिरे हुए मलबे को हटाकर मृतक वृद्ध सहित 2 लोगों को बाहर निकाला गया.
          मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शौचालय ठेकेदार मैसर्स मानव सेवा भावी संस्था पर पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज किए जाने का आदेश दिया है. आयुक्त देशमुख में क्षेत्रीय वार्ड ऑफिसर सहित स्वच्छता अधिकारी पर स्वच्छता विषय में लापरवाही बरते जाने के लिए कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है.

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट अस्पताल और मुंबई रेलवे पुलिस सीपीआर प्रशिक्षण में हुई शामिल

Aman Samachar

बिजली गुल की समस्या को लेकर राकांपा ने लगाया कार्यालय पर ताला 

Aman Samachar

मनपा विद्यालय के 105 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर

Aman Samachar

मुंब्रा में कोरोना का पहला मरीज मिलने वाले स्थान में बनी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र शुरू

Aman Samachar

मराठा आरक्षण पर सभी दल सहमत हैं केंद्र सरकार की रास्ता निकलना चाहिए – पारसनाथ  तिवारी 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!