Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया की शूटिंग बहुत जल्द होगी शुरू

पटना (बिहार) , एसएसपी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित होने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने को हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता मणि शंकर प्रसाद ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग सम्भवतः अगले माह से काठमांडू नेपाल में प्रारम्भ की जाएगी।
             फिल्म संजीव मिश्रा,आनंद मिश्रा,अविनाश शाही,संजय पांडे,ध्रुव कोहली,रश्मि जी,मणिशंकर प्रसाद,डॉ. सलिल कुमार,प्रीति मौर्या, काजल यादव,निशा दुबे व अन्य अभिनेता अभिनेत्री अभिनय करेंगे। जबकि,फ़िल्म के निर्माता श्वेता भारती, निर्देशक गोपाल पाठक,कार्यकारी निर्माता मणि शंकर प्रसाद,प्रोडक्शन मैनेजर प्रकाश पासवान, संगीतकार एस कुमार,लेखक अनिल विश्वकर्मा,एक्शन डायरेक्टर जनक जी हैं। काठमांडू नेपाल में शूटिंग करने की वजह को लेकर मणि शंकर प्रसाद ने बताया कि अन्य जगह से नेपाल का लॉकेशन मनोरम व सुंदर हैं।साथ ही फ़िल्म निर्माण खर्च में भी बचत हैं। यह एक मनोरंजक व पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म हैं। जो इसी वर्ष रिलीज भी की जाएगी।फ़िल्म को दर्शकों के पसंद के अनुरूप तैयार की जाएगी। जिससे यही उम्मीद की जा रही हैं कि फ़िल्म निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आएगी।

संबंधित पोस्ट

मुसलमानों की सहनशीलता को बुजदिली ना समझा जाए – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

सड़क हादसों में संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

रिन्यूएबल एनर्जी अलायंस के साथ ईवी परिवहन में बड़ा बदलाव लाने वाली पहली कंपनी बनी ग्रीनसेल मोबिलिटी

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने विविध इलाकों का दौराकर संबंधित अधिकारियोंको दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

ठाणे विद्यासेवक पतपेढी ने मृत सदस्यों का सवा करोड़ रुपए का कर्ज किया माफ़

Aman Samachar

दस करोड़ रूपये खर्च कर बने शहर के 28 अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने किया आन्दोलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!