Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मराठी भाषा दिवस हस्ताक्षर अभियान को नागरिकों का अच्छा समर्थन – कांग्रेस 

ठाणे [ युनिस खान ] भारत में बोली जाने वाली शीर्ष दस भाषाओं में मराठी भाषा को अभी तक केंद्र सरकार की ओर से अभिजात भाषा का दर्जा नहीं मिला है। इसलिए मराठी भाषा का हर स्तर पर जागरण जरूरी है और इसी के तहत मराठी भाषा दिवस के अवसर पर ठाणे जिला कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग ने ठाणे पूर्व में अष्टविनायक चौक पर मराठी हस्ताक्षर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसे लोगों का अच्छा समर्थन मिलने का दावा किया गया है।  

मुंबई , ठाणे जैसे शहर में ऐसा लगता है कि मराठी प्रचलन में है।  अक्सर जब दो लोग मराठी कम बोलते हैं और अंग्रेजी और हिंदी बोली जाती है, तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि हम महाराष्ट्र में हैं या किसी अन्य राज्य में हैं। अंग्रेजी स्कूलों में वृद्धि और मराठी स्कूलों के पतन के कारण मराठी भाषा कहीं खो रही है। इस आशय का उद्गार शहर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ठाणे जिला कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग द्वारा मराठी भाषा दिवस के अवसर पर मराठी हस्ताक्षर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
ठाणे पूर्व के अष्टविनायक चौक पर कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग के अध्यक्ष स्वप्निल कोली द्वारा आयोजित हस्ताक्षर प्रतियोगिता को लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पत्रकार प्रशांत सिनकर को प्रथम व  दूसरा स्थान वरिष्ठ नागरिक विजय नखवा को मिला।  इस प्रतियोगिता में सहयाजीराव सतीश चाफेकर ने परीक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ,भालचंद्र महाडिक ,शेखर पाटील ,राहुल पिंगले ,निलेश शेंडकर , निलेश अहिरे ,गिरीश कोली ,मंजूर खत्री, कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष ठोंबरे, अरुण राजगुरु, प्रभाग कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मायेकर, प्रवीण खैरालिया, अविनाश घाग, शिवाजी पिंगले आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

फ्रीवे को ठाणे तक बढ़ाए जाने , आनंदनगर-साकेत एलिवेटेड रोड, साकेत-गायमुख बाईपास को भी मंजूरी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

सरपंच अरविन्द मिरकुटे के हाथो समाजसेवी राजेश गुप्ता का सत्कार

Aman Samachar

भिवंडी में डी. वाय. फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar

निर्माता निर्देशक प्रभात राज अंतर्राष्ट्रीय गौरव रत्न अवॉर्ड से किए गए सम्मानित

Aman Samachar

शिक्षा में ध्यान लगाकर मुस्लिम बच्चे आईएएस, आईपीएस बने – हाजी अराफात शेख

Aman Samachar

मुंब्रा में नाला सफाई पर, कांग्रेस ने खोली मनपा के दावों की पोल

Aman Samachar
error: Content is protected !!