Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

24 किलो प्रतिबंध प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले के 26,000 रुपये का दंड 

ठाणे [ युनिस खान ] प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ मुहीम में मनपा के प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने शहर की दुकानों से 24 किलो प्लास्टिक जब्त कर 26,000 रुपये जुर्माना वसूल किया है।मनपा के प्रशासक व आयुक्त डा  विपिन शर्मा के आदेश के अनुसार कार्रवाई की गई है।
केंद्र और राज्य सरकारों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 75 माइक्रोन से कम वजन वाले डिस्पोजेबल प्लास्टिक बैग, बर्तन और थर्मोकोल जैसी गैर-नाशयोग्य वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध, मेरी वसुंधरा व स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता के साथ-साथ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए सभी प्रभाग समिति स्तर पर उपाय किए जाने चाहिए और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठान के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण विभाग को मनपा आयुक्त डा शर्मा ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जिसके औसर प्रभाग समिति स्तरों पर प्लास्टिक का उपयोग करने वाले सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुंब्रा प्रभाग समिति में 11 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर कुल 15 500 रुपये दंड वसूल किया है। इसी तरह वागले प्रभाग समिति क्षेत्र में 13 किलो प्लास्टिक जब्त कर कुल 10 ,500 रुपये दंड वसूल किया है। इसके आलावा 10,000 रुपये के दंड का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं प्रभाग समिति के स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गयी है।

संबंधित पोस्ट

वंदे भारत एक्सप्रेस से एक दिन में मुंबई – शिर्डी जाने आने की यात्रा संभव – अनिल कुमार जैन 

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर 20 व्यवसायियों से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये जुर्माना

Aman Samachar

ग्राहक अब आधार का प्रयोग कर पीएनबी वन मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन में करा सकते हैं पंजीकरण

Aman Samachar

ऐरोली व घनसोली विभाग में शुरू अनधिकृत निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा 

Aman Samachar

आर टी ई प्रवेश के आवेदन को 30 मार्च तक पूर्ण करने का शिक्षा अधिकारी ने किया आवाहन 

Aman Samachar

एसएससी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल का परिणाम 99.3 प्रतिशत

Aman Samachar
error: Content is protected !!