Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी की चोरी रोकने के लिए नेरुल विभाग में मनपा ने की कनेक्शन खंडित करने की कार्रवाई

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नेरुल के सेक्टर 16 , 16 ए ,व 18 ,सारसोले इलाके में पानी की समस्या की शिकायत मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को मिली।  इसी के तहत आयुक्त ने क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ पानी चोरी रोकने के के कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
         मनपा आयुक्त के तहत नेरुल विभाग कार्यालय के जलापूर्ति विभाग ने क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। कई जगहों पर नागरिक बिजली के बूस्टर पंपों को मनपा के सीधे प्लंबिंग से जोड़कर पानी खींच रहे थे।  इस पानी को इलेक्ट्रिक बूस्टर पंपों द्वारा पंप किया गया था। कुछ क्षेत्र में अन्य पाइपों को कम दबाव वाले पानी की आपूर्ति के कारण कृत्रिम पानी की कमी पैदा की जा रही थी। इस संबंध में नेरुल जल आपूर्ति विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।  इसमें अवैध रूप से बिजली बूस्टर पंपों को लगाकर पर पानी खींचने व नागरिकों को हिदायत देकर कनेक्शन खंडित कर जब्त किया गया है।
       मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नेरुल की तरह अन्य इलाकों में भी जलापूर्ति व्यवस्था का निरिक्षण कर कार्रवाई करने का जलापूर्ति विभाग को निर्देश दिया दिया है। नवी मुंबई के नागरिकों को भी पानी के महत्व को पहचानने और पानी का दुरुपयोग न करने की सलाह दी गयी है।

संबंधित पोस्ट

1 मार्च को होगी रिलीज फिल्म संदेह – प्रदीप श्रीवास्तव

Aman Samachar

शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान

Aman Samachar

भारतीय घरेलू उत्पाद बाज़ार 15 फीसदी सीएजीआर से बढ़ता रहेगा

Aman Samachar

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न,शूटिंग बहुत जल्द

Aman Samachar

शहर में रात नौ बजे से सुबह छः बजे तक सार्वजनिक स्थानों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

Aman Samachar
error: Content is protected !!