Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे बेलापुर मार्ग के किनारे सर्विस रोड व फ्लाईओवर के लिए मनपा ने मांगे एमआईडीसी से भूखंड 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में ठाणे बेलापुर रोड पर सर्विस रोड के निर्माण और भविष्य की यातायात योजना के लिए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एमआईडीसी से जगह की आवश्यकता होगी।  इसके लिए मनपा एमआईडीसी से लगातार आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
एमआईडीसी ने ठाणे बेलापुर रोड के पास कोपरखैरणे महापे क्षेत्र में सर्विस रोड से सटे जमीन का एक छोटा भूखंड आवंटित करने का निर्णय लिया था। इस जमीन के आवंटन से इस इलाके में सड़कों पर वाहन खड़े होने और ट्रैफिक जाम की संभावना बनी हुई थी। मनपा के माध्यम से एमआईडीसी को पत्रव्योहार भी किया गया था। इस संबंध में मनपा आयुक्त  अभिजीत बांगर ने एमआईडीसी के क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर उक्त मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। मनपा का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ स्तर पर अगली कार्यवाही करने का सुझाव दिया।  इस अवसर पर एमआईडीसी नवी मुंबई के क्षेत्रीय अधिकारी सतीश बागल, मनपा के नगर अभियंता संजय देसाई व संपत्ति विभाग के उपायुक्त जयदीप पवार मौजूद रहे।
इसी प्रकार वर्तमान में एमआईडीसी से मनपा क्षेत्र में 5 से 7 एमएलडी जलापूर्ति होती है। ऐरोली, समता नगर, साईनाथ वाड़ी, ऐरोली नाका और दीघा, घनसोली और एमआईडीसी के पास तुर्भे मंडल के कुछ हिस्सों में पानी की कमी के कारण पर चर्चा हुई। इस संबंध में आयुक्त द्वारा यह सुझाव दिया गया कि एमआईडीसी को नियोजित जलापूर्ति पूरी करनी चाहिए और फील्ड अधिकारी एमआईडीसी के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सहमती दी।
नवी मुंबई मनपा ने नागरिक सुविधाओं के लिए विभिन्न भूखंडों के लिए एमआईडीसी से अनुरोध करते हुए शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

संबंधित पोस्ट

दो वर्ष से लाभार्थियों को किराया न देने वाले बिल्डर के निर्माण पर एसआरए ने दिया स्थगन आदेश 

Aman Samachar

ईकॉम एक्सप्रेस ने पूरे भारत में 50,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स को अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई 

Aman Samachar

केंद्रीय बजट अर्थव्यवस्था के हर पहलू को छूने की नीति निर्माताओं की मंशा को दर्शाता है- प्रभात चतुर्वेदी

Aman Samachar

डॉ विनय का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, मुकेश के सौ गाने किए प्रस्तुत

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में 3 .2 टन क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

81.4% छात्र फिर से स्कूल जाने में करते हैं सुरक्षित महसूस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!