Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी की सा मिल में आग लगने से भरी नुकसान , कोई जनहानि नहीं

भिवंडी [ युनिस खान ] भीषण गर्मी का मौसम शुरू होते ही गोदाम क्षेत्रों पावर लूम कारखानों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. गर्मी की शुरुआत होने के 2 माह में ही करीब दर्जनभर घटनाओं में भारी नुकसान हुआ है. भिवंडी तालुका ग्रामीण भाग। स्थित राहनाल ग्रामपंचायत हद्द में एक सा मिल में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3-4 घंटे में  भीषण आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की है.
         गौरतलब हो कि गोदाम परिसर राहनाल गाव हद्द होलीमेरी स्कूल के समीप पार्वती सॉमील तथा कामधेनू टिंबर प्रॉडक्ट नामक दुकान है.  मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सा मिल में अचानक भीषण लपटें उठती देखकर आसपास के लीग सन्न रह गए.अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड व नारपोली पुलिस स्टेशन को जागरूक नागरिकों ने दी. सा मिल में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 3-4 फायर कर्मियों की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के उपरांत आग को 3-4 घटे में बुझाने में कामयाबी हासिल की. सा मिल बंद होने की वजह से मजदूर काम पर नहीं होने से कोई हादसा होने से बच गया. भीषण आग की वजह से भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.नारपोली पुलिस अग्निकांड का मामला दर्ज कर सच्चाई की तलाश कर रही है.

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के महर्षि वेदव्यास गुरुकुल में विद्यार्थी जीवन विकास स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar

मुंब्रा से मुंबई सीएसएमटी के बीच ईद से टीएमटी की वातानुकूलित बस सेवा शुरू 

Aman Samachar

वर्चुअल ठाणे महापौर वर्षा मैराथन के विजेताओं को महापौर के हाथो पुरस्कृत 

Aman Samachar

आपातकालीन स्थिति में गरीब मरीजों को मदद मिलनी चाहिए – रईस शेख

Aman Samachar

कावेसर तालाब के सौंदर्यीकरण के खिलाफ़ निवासियों ने फिर किया विरोध

Aman Samachar

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत एआईसी – पिनेकल को रुपये 45 मिलियन प्राप्त होगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!