Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रमजान माह में होम क्रेडिट इंडिया ने जिंदगी हिट ब्रांड विचार के तहत पेश किया उम्मीद का तोहफा कैंपेन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रमज़ान के महीने की शुरुआत के साथ, होम क्रेडिट इंडिया (एचसीआईएन), अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा, ने अपने नए ब्रांड विचार जिंदगी हिट के क्रम में ताज़ातरीन ब्रांड कैंपेन — उम्मीद का तोहफा पेश किया है। यह डिजिटल कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया को शोकेस करता है जिसे 1.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को देश भर में फैले अपने 50000 से अधिक रिटेल सहयोगियों के नेटवर्क के साथ खास संबंधो के तहत, आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाले और बिना किसी वित्तीय चिंता के जीवन का आनंद लेने में मदद करने का विश्वास प्रदान करता है।

         यह जिंदगी हिट ब्रांड विचार की परिधि में पेश होने वाला चौथा आडियो विजुअल (एवी) है और यह होम क्रेडिट के ग्राहकों व ऋण लेने वाले संभावितों से सतत ब्रांड कनेक्ट बनाए रखने की दिशा में एक प्रयास है। होम क्रेडिट इंडिया ने बीते साल अक्टूबर में दीवाली के मौके पर अपने नए ब्रांड विचार जिंदगी हिट को पेश किया था। जिंदगी हिट ब्रांड विचार की मूल्य गुणवत्ता के केंद्र में आशावाद, प्रगति, विश्वास, पारदर्शिता जैसे गुण और कन्ज्यूमर ऋणों के मामले में इसे पहली पसंद का ब्रांड बनाना शामिल है।नए डिजिटल कैंपेन का विमर्श एक कलाकार के चारों ओर घूमता है जो अपनी कलाकृतियों के एक गिफ्ट शॉप को चलाने के लिए संघर्षरत है।

        परिवार के लिए ईद का तोहफा खरीदने जब उसका विश्वस्त ग्राहक शाहिद दुकान पर पहुंचता तो दुकान की खस्ता हालत देखता है और और उसके आनलाइन प्रतिस्पर्धा और वित्तीय दिक्कतों के बारे में जानकारी लेता है।परिस्थियों को समझने के बाद शाहिद कलाकार को ढाढ़स बंधाता है और उसे एक नया स्मार्ट फोन खरीदवाने मोबाइल स्टोर ले जाता है जो उसके व्यवसाय को आनलाइन ले जाने में मदद करेगा। कलाकार की असहायता को देखकर रिटेलर उसे सुझाव देता है कि वह नया फोन होम क्रेडिट इंडिया से फाइनैंस के जरिए खरीद ले और इसका पुनर्भुगतान ईएमआई के जरिए करे। यहां होम क्रेडिट इंडिया का महत्व सामने आता है जो कि ऋण लेने वाले को बाधारहित व सुगम ऋण के जरिए वित्तीय रुप से सशक्त बनाता है। वीडियो का अंत इस टैगलाइन के साथ होता है `आज ही दें अपनों को उम्मीद का तोहफा और करें जिंदगी हिट होम क्रेडिट के साथ इस नए कैंपेन को होम क्रेडिट के सोशल चैनल्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, यूट्यूब पर लाइव दिखाया जा रहा है।                                      बीते दस से ज्यादा सालों देश ताकतवर ब्रांड के तौर पर स्थापित हो चुके होम क्रेडिट इंडिया को  देश भर में 1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों और 50000 से ज्यादा देशव्यापी रिटेल सहयोगियों के नेटवर्क का विश्वास प्राप्त है। एक जिम्मेदार उपभोक्ता ऋण प्रदाता के तौर पर होम क्रेडिट इंडिया ने अपने वित्तीय साक्षरता अभियान—पैसे की पाठशाला के साथ समाज में बड़े पैमाने पर उत्तरदायी ऋण संस्कृति को पोषित करने के लिए 30 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ा है।

संबंधित पोस्ट

साकेत की ओर जाने वाला कलवा पुल का पांचवां मार्ग यातायात के लिए खुला 

Aman Samachar

उल्हासनगर भाजपा जिला महासचिव बनने समाज ने किया स्वागत

Aman Samachar

प्रेमी की हत्या कर पतरे की पेटी में लाश फेंकने वाली प्रेमिका व उसका भाई गिरफ्तार 

Aman Samachar

देश की विकास गति को बनाए रखने के लिए संतुलित बजट ज़रूरी है – ऑन्द्रेज कुबिक

Aman Samachar

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

Aman Samachar

एसआरडी की ठाणे में पहली सोसायटी को 17 वर्ष बाद मिली ओसी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!