Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पैगंबर के अपमान को लेकर राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान ]  इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने आपत्तिजनक बयान को लेकर राकांपा ने मुंब्रा में रास्ता रोको आन्दोलन किया है। दिया। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ विशेष कानून बनाकर गिरफ्तार करने की मांग किया है।
             राकांपा नेता व गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड व शहर जिलाध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन और कलवा मुंब्रा राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अशरफ शानू पठान के नेतृत्व में मुंब्रा की दारुल फलाह मस्जिद के सामने रास्ता रोक्को आंदोलन किया गया। इस दौरान पठान ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक विशेष कानून बनाना चाहिए। उन्होंने नूपुर शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई, भिवंडी और मुंब्रा में एफआईआर दर्ज की गई है। नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर चर्चा में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था।  नुपुर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए, 153 ए और 505 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।  हालांकि, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।  उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाकिर शेख, मैसूर शेख, शाकिब दाते, मरजिया पठान और नाजिम बुबेरे की मौजूदगी में मंगलवार को आंदोलन किया गया।  मुंब्रा, कौसा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने आन्दोलन स्थल पर मार्च निकाला। आन्दोलनकर्ताओं ने दारुल फलाह मस्जिद के सामने सड़क जाम कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  मानवता की दुश्मन नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाए;  नूपुर शर्मा मुर्दाबाद जैसे नारे लगाकर लोगों विरोध प्रदर्शन किया।
           इस बीच शानू पठान ने केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की।  उन्होंने कहा कि आम भारतीय आज महंगाई को लेकर चिंतित हैं। महंगाई आसमान छू रही है अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। भारत श्रीलंका की राह पर बढ़ रहा है। इन सब से ध्यान हटाने के लिए धर्म कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

मेमन जमात फेडरेशन ने कराया कोकण के प्राथमिक स्कूलों का नूतनीकरण

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar

एफसी गोवा के प्रशंसकों का अध्ययन – भारतीय फुटबॉल के इतिहास में पहला गेम चेंजर है 

Aman Samachar

निजी अस्पतालों के आधे बेड अधिगृहित करने व आरोग्य संगठनों की मदद लेने की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar

कोपरी के निवासियों को डेवलपर ने दिया धोखा ,ठाणे कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

मनपा की लापरवाही के चलते गंदा पानी से होकर जाने को मजबूर हैं लोग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!