Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कार को बचाने के चलते पलटी ट्रक

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नासिक-मुंबई महामार्ग स्थित पिंपलास फाटा के पास एक दौड़ती मारूती कार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटी होकर खाई में गिर गया.हादसे  में ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है. ट्रक पलटने के पहले ड्राइवर व क्लीनर ने ट्रक से बाहर कूद गए जिससे जान बच गई.           प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलन वाटर को ड्रमों में भरकर नवी मुंबई तुर्भे लिए नासिक मुम्बई महामार्ग से ट्रक जा रहा था. पिंपलास फाटा के नजदीक चलती मारूती कार को बचाने के चक्कर में संतुलन खोने से लोडेड ट्रक खाई में जा गिरी जिसके कारण ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है. सड़क हादसे के समय ही भिवंडी मनपा अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे ठाणे से भिवंडी मनपा कार्यालय आ रहे थे .घटना को देखने के बाद उन्होंने तत्काल अग्निशमन दल विभाग को इसकी सूचना मोबाइल द्वारा देकर राहत कार्य पहुंचाने के लिए निर्देश दिये. अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जरूरी कार्यों को अंजाम दिया. हादसे के उपरांत कुछ समय तक महामार्ग ट्रैफिक से जाम हो गया जो कुछ देर बाद सुचारू हो पाया.

संबंधित पोस्ट

मनपा के कौसा स्कूल की इमारत का विस्तार कर बनेगा जूनियर कालेज  – विरोध पक्षनेता 

Aman Samachar

19 सालों से लंबित झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना को विधायक के प्रयासों से मिली गति

Aman Samachar

जी.एम. मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर के एम.ए. उर्दू अंतिम वर्ष का शानदार परिणाम

Aman Samachar

 सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र, पिंपरी-चिंचवाड़ में कोहिनूर वर्ल्ड टावर्स का निर्माण

Aman Samachar

बासमती चावल की खेती की लागत को प्रभावी ढंग से कम करता है ड्रिप इरिगेशन

Aman Samachar

उपमुख्यमंत्री के समक्ष आर सी पाटील पिता – पुत्र राकांपा में शामिल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!