Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने रक्षक प्लस योजना के लिए फिर जीता भारतीय सेना का भरोसा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी ) ने बैंक की प्रमुख योजना पीएनबी रक्षक प्लस के तहत सैन्यकर्मियों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए उत्पादों की सेवा देने के लिए भारतीय सेना के साथ अपने समझौता ज्ञापन को पुनर्जीवित किया है।      इस योजना में सैन्य बलों के सेवारत, वेटरन्स और प्रशिक्षुओं के साथ ही केंद्रीय सैन्य पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस और सेवा निवृत्त सैन्य पेंशनर्स के लिए दो तरफा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा शामिल है।

         हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान भारतीय सेना की ओर से मेजर जनरल अशोक सिंह, वायएसएम, एसएम और पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील सोनी के बीच पीएनबी कार्यपालक निदेशक, श्री विजय दुबे की उपस्थिति में भारतीय सेना मुख्यालय में आयोजित समारोह में हुआ।        मेजर जनरल अशोक सिंह, वायएसएम, एसएम ने एमओयू के पुनर्जीवित होने व पीएनबी के साथ दोबारा जुड़ने पर कृतज्ञता ज्ञापित किया।

            इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएनबी ईडी ने कहा “ पीएनबी का प्रयास रहता है कि हम देश के जांबाज पेशे से जुड़े लोगों को जो देश की अथक सेवा कर रहे हैं उन्हें वित्तीय सुविधाएं व सेवाएं उपलब्ध कराएं। भारतीय सेना के साथ एमओयू के रिनीवल के साथ हम सेवारत व सेवानिवृत्त सैन्य नागरिकों वो उनके परिवार को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के मुताबिक सतत सर्वोत्तम विशेष सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।.”

 पीएनबी रक्षक प्लस की मुख्य विशेषताओं में शामिल है……

  • पीएनबी रक्षक प्लस –आसानी से संचालित होने वाला सेलरी खाता सभी सेवारत, वेटरन्स और प्रशिक्षुओं के लिए
  •  जीरो बैलेंस सेलरी खाता विशेष आकर्षक बैंकिंग सेवाओं के साथ जिसमें शामिल है ओवरड्राफ्ट, स्वीप सुविधा, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, लाकर और चुनिंदा लोगों को चेकबुक एलर्ट
  •  मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मृत्यु की स्थिति के लाभ सहित, पूर्ण एवं आंशिक अपंगता की स्थिति में 50 लाख रुपए
  •  वायु दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 100 लाख रुपये तक
  •  कई अन्य लाभ और अतिरिक्त सुविधाएं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत — अतिरिक्त पीएसआई 10 लाख रुपए तक आतंकी हमले, बच्चे की शिक्षा, बेटी की शादी, आयातित दवाओं, प्लास्टिक सर्जरी आदि में

संबंधित पोस्ट

शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा पक्षियों व प्राणियों को पानी पिलाने का शुरू किया गया उपक्रम

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar

छः माह की गर्भवर्ती पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

राकांपा प्रमुख के घर पर हुए हमले से महाराष्ट्र की गरिमा शर्म से गिरी –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

एका मोबिलिटी को मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) की ओर से मिला 57 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर

Aman Samachar

कोरोना सहयता के लिए वाररूम के हेल्पलाईन पर संपर्क करने का महापौर ने किया आवाहन

Aman Samachar
error: Content is protected !!