Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

लीला जोशी अस्पताल में हुई चोरी , 3 नेपाली गार्ड नकदी व आभूषण लेकर फरार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निजामपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत पाश रहिवासी क्षेत्र ब्राह्मण अली स्थित शहर के प्रसिद्ध स्व.लीला जोशी अस्पताल की सुरक्षा कर रहे 3 नेपाली सुरक्षा रक्षकों ने अस्पताल व डाॅक्टर के कमरें के दरवाजे तोड़ कर आलमारी में रखे हुए नकद रुपये व आभूषण सहित करीब साढ़े 8 लाख का मुद्देमाल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है.पुलिस ने अस्पताल के डाॅक्टर अदिति श्रेयस गोडबोले की शिकायत पर तीनों नेपालियों के खिलाफ भादंवि की धारा 380, 454, 34 के तहत मामला दर्ज  किया है. अस्पताल में दिनदहाड़े घटी चोरी की पटना से समूचे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर दहशत फैली है.
         पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राह्मण अली स्थित स्व.लीला जोशी अस्पताल में ही डाॅक्टर विवेक जोशी अपने परिवार के साथ रहते है.डाक्टर जोशी दम्पत्ति की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर अस्पताल व मकान की सुरक्षा के लिए तैनात  विनोद भीम बहादुर थापा (35) नामक नेपाली चौकीदार अपने अन्य 2 साथियों के साथ दोपहर में जब स्टाफ काम में बिजी था साथियों के साथ पीछे के दरवाजे से घुसकर  डाॅक्टर के रहिवासी कमरों का दरवाजा तोड़ कर आलमारी व कपाट में रखे करीब 7 लाख रुपये नकद व सोने के आभूषण सहित कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये का माल चोरी कर फरार हो गये है. चोरी की शिकायत डाॅक्टर अदिति श्रेयस गोडबोले ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है.पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक आर जे.धोडंगा को सौंपी गई है. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने चोरी की घटना में लिप्त चोरों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है.

संबंधित पोस्ट

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

Aman Samachar

रेमंड में ड्राइव इन वैक्सीनेशन का नगर विकास मंत्री के हाथो उद्घाटन , पहले दिन 300 लोगों ने लिया वैक्सीन

Aman Samachar

स्वच्छ सोसायटी , होटल, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सरकारी कार्यालय को मनपा ने किया सम्मानित

Aman Samachar

मुंब्रा से भिवंडी चलने वाली टीएमटी बस शेलफाटा से चलाने की सवेरा फाउंडेशन की मांग

Aman Samachar

सब्जी लेने जा रही महिला से 29 हजार के गहनों की ठगी 

Aman Samachar

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!