Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा की प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की पुलिस आयुक्त से की गयी मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान ने देश को  पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से मुलाकात कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि  नुपुर शर्मा ने झूठे बयान देकर दुनिया का भारत के प्रति गुस्सा बढ़ा दिया है।  इसलिए भाजपा को दुनिया भर के इस्लाम वादियों से माफी मांगनी चाहिए।
          उन्होंने कहा है कि नुपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर चर्चा में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था।  नुपुर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए, 153ए और 505बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।  हालांकि, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।  गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड व शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन व शानू पठान और मरजिया पठान समेत सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।  हालांकि भाजपा ने इस बार नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया, लेकिन उनकी इस हरकत ने पूरे विश्व में देश की छवि खराब की है।  इसलिए उन्होंने कार्रवाई की मांग की है जिससे कानपुर जैसी घटना न हो और महाराष्ट्र में शांति बनी रहे।
        इस मामले को लेकर  मुंब्रा, भिवंडी और मुंबई में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  साथ ही शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 31 मई को मुंब्रा में धरना भी दिया था।  हालांकि, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। कानपुर की घटना हो या वहां दंगे के लिए नूपुर शर्मा जिम्मेदार हैं। इसलिए सांप्रदायिक और धार्मिक दंगे भड़काने के लिए बीजेपी और नूपुर शर्मा दोनों जिम्मेदार हैं। पठान ने कहा है कि वे जल्द राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन में राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटील से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

संबंधित पोस्ट

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन शिविर में सफलता के गुर सिखाया गया  

Aman Samachar

परिवहन विभाग की जमीनों का विकास पीपीपी आधार पर किया जाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगीत योग के माध्यम से स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा 

Aman Samachar

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

Aman Samachar

राकांपा नेता शरद पवार के जन्मदिन के उपलक्ष में108 सफाई कर्मी कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!