Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 विश्व योग दिवस पर शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित किया संस्कार योग शिविर

ठाणे [ युनिस खान ]  विश्व योग दिवस के अवसर पर शहर के उपवन तलाव के घाट पर शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्कार योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से 65 आयु के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
          कार्यक्रम में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव व शिवशांती प्रतिष्ठान की मार्गदर्शक श्वेता शालिनी उपस्थित रहकर सभी को योग दिवस के बारे में व योग के महत्व की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए हमेशा योग करने का आग्रह किया। संस्था के संस्थापक व मार्गदर्शक विनय कुमार सिंह ने सभी को संस्कार योग दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से यह योग शिविर हर वर्ष मनाया जाता है तथा इसी तरह आगे भी मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिविर में आए सभी लोगों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
            कार्यक्रम में संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, पं राममिलन शुक्ला शास्त्री, क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, अनिता विश्वकर्मा, रविन्द्र अय्यर, आशीष सिंह व अन्य लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संबंधित पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान ने शुरू किया संक्रमित मरीजों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचाने का अभियान

Aman Samachar

छात्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है – सुसीबेन शाह

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

ठाणे जिले की वोटर लिस्ट के स्पेशल इन-डेप्थ रिवीजन एसआईआर की घोषणा

Aman Samachar

इमार्टिकस लर्निंग: डेटा साइंस और एनालिटिक्स प्रोग्राम का 200वाँ बैच शुरू किया

Aman Samachar

सड़क पर एक भी गलती परिवार की ज़िंदगी बर्बाद कर सकती है-  प्रताप सरनाइक

Aman Samachar
error: Content is protected !!