Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ट्रक से 10 टन लोहे की सरिया चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भिवंडी से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़कों पर रात के अंधेरे में गिरोह ट्रकों से लोहे की सरिया चुराकर बेचने का काम कर रहे हैं. भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन टीम ने रात के अंधेरे में लोहे की सरिया चोरी कर रहे गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 टन लोहे की सरिया और ट्रक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.
  गौरतलब हो कि भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय बोराटे को ऐसे ही एक गिरोह के बारे में पता चला. उसके पश्चात उनके नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन कुलकर्णी  पुलिस कर्मचारी मुकादम, कोली, निकम और गोखले की टीम ने भिवंडी खारबाव- कामन- वसई मार्ग पर रात भर गश्त जारी रखी. इसी बीच कालवार गांव की सीमा में गणराज कंपाउंड के पास सड़क के किनारे खाली जगह में सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक से लोहे की सरिया निकाली जाते हुए देखा गया. पुलिस की गश्ती टीम ने तुरंत छापा मारकर उस जगह से प्रिंस सिंह ठाकुर निवासी नालासोपारा  व अब्राहिम खान निवासी नारपोली भिवंडी को हिरासत में लेकर उनके पास से 10 टन लोहे की सरिया व ट्रक सहित करीब 5 लाख रुपये का मुद्देमाल जप्त किया है. उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें न्यायालय में हाजिर किया गया, जहां न्यायालय ने उक्त दोनों आरोपियों को 2 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है

संबंधित पोस्ट

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

चक्रवाती तूफान से दर्जनों पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन व कई घर क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!