Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली चोरी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टोरेंट पावर कंपनी की लाख कोशिशों के बावजूद बिजली चोरी के मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा है.  टोरेंट पॉवर कंपनी के अधिकारियों की टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 78 हजार 500 रूपये की बिजली चोरी का खुलासा कर 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

मिली जानकारी के अनुसार,टोरेंट पावर कंपनी के सहायक व्यवस्थापक हार्दिक कुमार केशवलाल गोंडलिया द्वारा शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, इस्लामपुरा निवासी मोमिन अरबाज अबरार ने अपने मकान नंबर 24/1 में 16 अप्रेल 2021 से 16 फरवरी 2022 के दरमियान बिजली मीटर बाॅक्स के इनकर्मिग टर्मिनल से अवैध कनेक्शन कर 6,163 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 1 लाख 45 हजार 216 रूपये की बिजली चोरी किया.इसी तरह  नागांव -1,औलिया मस्जिद के पास दिलबरी अपार्टमेंट में रहने वाले शेख करूद्दीन अब्दुल समद व किरायेदार आदम खान ने टोरेंट पॉवर के पीलर से अवैध कनेक्शन कर 5,755 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 1 लाख 33 हजार 283 रूपये की बिजली चोरी किया है.शांतिनगर पुलिस ने शिकायत के बाद बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शांतिनगर पुलिस कर रही है.

संबंधित पोस्ट

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने मनपा मुख्यालय पर निकाला ऑक्सीजन मार्च 

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

१९ वर्षीय युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

कोयला भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से 3 अबोध बालिकाओं की मौत

Aman Samachar

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

Admin
error: Content is protected !!