Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

ईद ए मिलादुन्नवी व त्योहारों पर फिजूल खर्ची न कर जरुरतमंदों की मदद करें – मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ

 ठाणे [ युनिस खान ] त्यौहार के दौरान फिजूल खर्ची न करके गरीब जरूरतमंद लोगों की शिक्षा , उपचार ,शादी विवाह व मुसीबत में मदद करना चाहिए। मुंब्रा में हूई बैठक में ईदेमीलाद जुलूस में डीजे बजाने , गाने बाजे पर खर्च न कर ईद मिलाद पर अधिक से अधिक दान और सामाजिक कार्य करने की सलाह मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ ने दी है।
    मुंब्रा में मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ की अध्यक्षता में जमाते अहले सुन्नत कि तरफ से  ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को शरीयत के मुताबिक निकालने ,ईद मिलाद-उल-नबी के मौके पर क्या करना चाहिए और किस काम से दूर रहना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने ने विस्तार से तक़रीर किया। ईद मिलाद-उल-नबी शरीयत द्वारा किस तरह मनाने का आदेश इसलाम ने दिया हैउनपर अमल किया जाए। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुंब्रा और उपनगरों के मस्जिदों के इमामों, विद्वानों, ट्रस्टियों, सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
     इस बैठक में मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ ने कहा कि यह बैठक जमात अहले सुन्नत की ओर से विशेष रूप से ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान ग़लत और गैर शरई मामलों को रोकने के लिए बुलाई गई थी। यहां घोषणा की गयी कि अल्लाह के रसूल पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मनाए जाने वाले उत्सव में अल्लाह की मर्जी और उसकी खूशी वाले काम किए जाएं और किसी भी प्रकार का कोई ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए जो अल्लाह और उसके रसूल को नाराज करता हो और जिसे करने का शरीयत द्वारा आदेश नहीं दिया गया हो। बल्कि डीजे और अन्य फिज़ूल काम में खर्च किया जाने वाला पैसा समाज के कल्याण, जरूरतमंदों को राशन, गरीबों की मदद, छात्रों की फीस चुकाने, गरीब लड़कियों की शादी और अस्पतालों में मरीजों के इलाज पर खर्च किया जाना चाहिए। मौलाना अशरफ ने कहा कि इस दिन अल्लाह के रसूल की शिक्षाओं को लोगों तक पहुँचाने का काम किया जाना चाहिए और उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस प्रशासन से मिलेगा और जुलूस में या ईद मिलाद पर डीजे आदि बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा।
        इस तरह इस दिन हर तरह के अवैध व गैर शरई मामलों को रोकने के प्रयास को लेकर अन्य उलेमाओं ने भी अल्लाह के पैगंबर के जन्मदिन के नाम पर गैर शरई मामलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने  युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर पर विशेष रूप से दान-पुण्य करके लोगों की मदद करना शुरू करें और अल्लाह की नाराजगी से परहेज करते हुए गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करने का कार्य करें।

संबंधित पोस्ट

जंतर-मंतर पहुंचे डॉ. जितेंद्र आव्हाड, मनोज प्रधान,राकांपा शरदचंद्र पवार के नगर सेवक

Aman Samachar

संजय निरुपम ने  उत्तर भारतीय प्रवासियों की समस्याएं सुनी

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का किया आयोजन

Aman Samachar

विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

मैट्रिमोनी डॉट कॉम ने एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लिए रेनबोलव मैचमेकिंग ऐप किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!