Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ किया समझौता 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में प्रीमियम कारें बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने भारत में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईडीबीआई बैंक के साथ एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया है। इस एमओयू के तहत, बैंक द्वारा एचसीआईएल के ग्राहकों के लिये कई फाइनेंस स्‍कीम्‍स की पेशकश की जाएगी।                        एचसीआईएल और आईडीबीआई बैंक के बीच यह गठजोड़ ग्राहकों के लिये होंडा कार के मॉडल्‍स की खरीदी पर फाइनेंसिंग के किफायती विकल्‍पों और योजनाओं को आसान बनाएगा। यह साझेदारी अपने ग्राहकों को सबसे बढ़िया सेवा देने की एचसीआईएल और आईडीबीआई बैंक की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।                               इस साझेदारी के बारे में समझाते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग और सेल्‍स के वाइस प्रेसिडेंट श्री कुणाल बहल ने कहा,आईडीबीआई बैंक के साथ गठबंधन होंडा के सभी ग्राहकों को स्‍वामित्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ अनुभव और सहयोग के साथ फाइनेंसिंग के आसान समाधान प्रदान करने की एक पहल है। हम होंडा कार्स इंडिया में ग्राहक अनुभव पर नवाचार कर उसे बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, जोकि पहले टच पॉइंट, यानि खरीदी के अनुभव से शुरू होता है। हमें होंडा फैमिली में नये ग्राहकों का स्‍वागत करने और होंडा कार का मालिक बनने की खुशी साझा करने का इंतजार है।

       एचसीआईएल के साथ आईडीबीआई बैंक के एमओयू से देश में होंडा के ग्राहकों की एक बड़ी तादाद को फाइनेंसिंग का त्‍वरित समाधान मिलेगा।इन फायदों में आकर्षक ब्‍याज दरें, प्रोसेसिंग का न्‍यूनतम शुल्‍क, लोन की अधिकतम राशि और पुनर्भुगतान की अधिकतम अवधि शामिल हैं। यह साझेदारी सुनिश्चित करेगी कि उत्‍पाद और प्रक्रियाओं के मामले में ग्राहक को बेहतर अनुभव मिले।

 

संबंधित पोस्ट

82 विद्यार्थियों को जिला परिषद की ओर से सायकल वितरण किये जाने से विद्यार्थियों में खुशी  

Aman Samachar

स्वच्छ अभिनव प्रौद्योगिकी चुनौती” में रामराव आदिक संस्थान, नेरुल प्रथम  

Aman Samachar

  बैंक ऑफ बड़ौदा का वित्त वर्ष 2022 का शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर 7,272 करोड़ रुपये हुआ 

Aman Samachar

बुटिबोरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, शशिकांत कोठारकर बने अध्यक्ष

Aman Samachar

ठाणे जिले के 30 अनाथ बच्चों को प्रधानमंत्री की ऑनलाइन उपस्थिति में साहित्य वितरित 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना के अनुबंध समझौते पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!