Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 3250 नागरिकों व 500 धावकों ने लिया हिस्सा 

नवी मुंबई [ इमरान खान ] स्वच्छता व स्वास्थ्य के पूरक दौड़ना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे व्यायामों में से एक माना जाता है।  इसलिए, दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए शहर की स्वच्छता के संदेश को फैलाने के लिए, 3250 से अधिक नागरिकों ने नवी मुंबई मनपा के  खेल और सांस्कृतिक विभाग की स्वीकृति के साथ लेट्स सेलिब्रेट फिटनेस द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन’ का आयोजन किया गया। जिसमें 3250 से अधिक नागरिकों ने विधिवत पंजीकरण कराया और 500 से अधिक शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया।

         पाम बीच रोड पर आज सुबह 5.30 बजे स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन 21 किमी के वर्ग की दौड़ शुरू की गई।  इसके बाद 10 किमी और 5 किमी के ग्रुप में धावकों ने आधे घंटे तक दौड़ लगाई।  इस अवसर पर मनपा की अपर आयुक्त सुजाता ढोले, उपायुक्त खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के सोमनाथ पोटरे , घन कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त बाबासाहेब राजले, परिमंडल 1 के उपायुक्त दादासाहेब चाबुकस्वार , यातायात पुलिस के सहायक राहुल गायकवाड, खेल अधिकारी रेवप्पा गुरव, तुर्भे प्रमंडल के मंडल अधिकारी  सुखदेव येडवे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

         पूर्व सांसद डा संजीव नाइक भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों का उत्साहवर्धन किया।लेट्स सेलिब्रेट फिटनेस जैसा एक धर्मार्थ संगठन अपनी पहल करता है और शहर की स्वच्छता के संदेश को फैलाने और नवी मुंबई शहर के प्रति प्यार व्यक्त करने के लिए हाफ मैराथन जैसी गतिविधियों का आयोजन करता है।  इस मौके पर ऋचा समित को सम्मानित किया गया।

       21 किमी की स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 14 से 29 आयु वर्ग के पुरुषों में बबन शिंदे ने 1 घंटा 11 मिनट 37 सेकेंड में 21 किमी की दूरी तय कर बेहतरीन प्रदर्शन प्रथम विजेता बने।  महिलाओं में जयलक्ष्मी बालाकृष्णन (30 से 44 आयु वर्ग) ने एक घंटा 44 मिनट 55 सेकेंड में 21 किमी की दूरी तय कर प्रथम पुरस्कार जीता।

     45 से 59 आयु के महिला वर्ग में पूजा नायर ने एक घंटा 54 मिनट 13 सेकंड में 21 किमी की दूरी तैय किया। शशि दिवाकर ने 30 से 44 पुरुषों वर्ग में 1 घंटा 18 मिनट में दौड़ पूरी की। 45 से 59 पुरुष वर्ग में पूरन सिंघल ने 1 घंटा 38 मिनट 03 सेकेंड में दौड़ पूरी किया। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में सुनील शेट्टी ने 1 घंटा 52 मिनट  03 सेकेंड में 21 किमी की दूरी तय की।

      स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नवी मुंबई मनपा को देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त हुआ है और इसमें नवी मुंबई के सभी नागरिकों के सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है।  इसलिए, ‘निर्धारित, नंबर 1’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ को हासिल करने के लिए लेट्स सेलिब्रेट फिटनेस जैसी एनजीओ हाफ मैराथन जैसी भव्य गतिविधि का आयोजन किया। इसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश फैलाने का काम किया है।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का ट्रेलर रिलीज

Aman Samachar

भारत बंद का मिलाजुला असर , राकांपा ने ट्रैक्टर व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसानों के समर्थन में किया आन्दोलन

Aman Samachar

मौजूदा हालात में देश को कांग्रेस के विचारों की आवश्यकता है  – चंद्रकांत पाटील 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहार अँखिया के काजल हमार जान ले गईल का ट्रैलर रिलीज होते ही वायरल

Aman Samachar

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

Aman Samachar

पिता के दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय बेटी गर्भवती , आरोपी पिता गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!