Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समाजसेवा के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आदिवासी, ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सेवा और रोजगार के सृजन के लोगो उद्योग लगाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराया। जिसके चलते वाडा जैसे ग्रामीण, दुर्गम क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिला है। इन्हीं कार्यों के लिए समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा जाने जाते हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई सेवाओं को देखते हुए व्यास क्रिएशन संस्था की ओर से सेवा रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

साहित्य , प्रकाशन क्षेत्र की अग्रणी संस्था की ओर से भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य व जय परशुराम सेना फाउंडेशन  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को सम्मानित किया हैं। जहां आमतौर पर लोग अपने सामाजिक व राजनीतिक कार्य के लिए शहरी क्षेत्र को चुनते हैं।जबकि ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना। उस समय ठाणे पालघर जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण , भुखमरी और  स्थानांतरण की गंभीर समस्या थी। आदिवासियों की सेवा के साथ उद्योग लाने के लिए उद्योगपतियों , स्थानीय जमीन मालिकों और सरकारी कार्यलालयों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। जिसका परिणाम वाडा में छोटी , बड़ी सैकड़ों कंपनियां लगी और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से राजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। शर्मा  अपने इन्हीं कार्यों और विकास की दूरदृष्टि के लिए जाने जाते है। निःस्वार्थ समाज सेवा करने के लिए उन्हें व्यास क्रिएशन संस्था की ओर से सेवा रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने पर अनेक संस्थाओं और लोगों ने उन्हें बधाई है ।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 3 – 3 लाख रूपये देने की सरकार ने दी मंजूरी

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर वाघविल रोड किनारे किया गया वृक्षारोपण

Aman Samachar

पीएनबी ने दिल्ली मे मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का किया आयोजन

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar

पीएनबी ने पेश किया `पीएनबी स्वागत’: नए ग्राहकों के लिए बाधारहित डिजिटल पर्सनल लोन सॉल्यूशन

Aman Samachar

कौसा , कलवा कोविड अस्पताल का निरिक्षण करने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!