Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने अपने 129 वें स्थापना दिवस पर नया टोल-फ्री नंबर 1800 1800 का किया शुभारम्भ 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, ने अपने 129वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने नए कस्टमर केयर नंबर 1800-1800 और 1800-2021 को लॉन्च किया। याद करने में आसान नए टोल-फ्री नंबर का उद्देश्य पीएनबी ग्राहकों को ग्राहक सेवा टीम से संपर्क करने पर एक सहज और झंझट मुक्त अनुभव प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, बैंक ने अन्य उत्पाद जैसे मोबाइल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन पर ई-मार्केटप्लेस और इंस्टेंट क्यूआर, पीएबीएल (प्री-अप्रूव्ड बिजनेस लोन), सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी), जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल केसीसी,  टैब और वीडियो-केवाईसी के माध्यम से चालू खाता खोलना, पीएनबी ई-स्वार और पीएनबी मेटावर्स आदि का शुभारम्भ किया।

     पीएनबी के प्रधान कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह के एक भाग के रूप में अनेक नई पेशकशों का शुभारंभ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल और कार्यपालक निदेशकगण, श्री विजय दूबे, श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार और श्री एम. परमशिवम के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर पीएनबी के सम्मानित ग्राहकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण और पीएनबी के स्टाफ सदस्य भी उपस्थिति थे। इस लॉन्च के अवसर पर अपने विचार रखते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा कि, “जैसा कि हम राष्ट्र की सेवा के 128 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं, हम अपने संस्थापक श्री लाला लाजपत राय जी की अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की शाश्वत दृष्टि की प्रतिबद्धता के प्रति पूर्णत: समर्पित हैं। इस प्रकार, हमारी नई पेशकशें इस दिशा में महत्वपूर्ण और अभिनव कदम हैं”।

        बैंक के नए कस्टमर केयर नंबर 1800-1800 & 1800-2021 ग्राहकों के लिए 24×7 उपलब्ध रहेंगे और कई भाषाओं में सहायता प्रदान करेंगे। ग्राहकगण इन नंबरों का उपयोग अपने खाते की शेष राशि की पूछताछ और पिछले लेनदेन की जानकारी, डेबिट कार्ड जारी करने/ब्लॉक करने, और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य प्रमुख सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं। गाहकगण बैंक की ग्राहक सेवा टीम के पास अपनी शिकायतें और अपने सवाल भी दर्ज करा सकते हैं। इस समारोह के एक भाग के रूप में, पीएनबी ने पीएनबी प्रेरणा, बैंक के सीएसआर प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध संघ के सहयोग से दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बुनियादी ढांचा समर्थित वस्तुएं प्रदान की।

संबंधित पोस्ट

भाजपा की प्लाज्मा हेल्पलाईन से 32 कोरोना मरीजों को मिला जीवनदान – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

एमएमआरडीए के आवास घोटाले की सीआईडी जांच के आदेश 

Aman Samachar

मराठी भाषियों पर कर्नाटक सरकार के अन्याय के खिलाफ होटल व्यवसायियों ने महाराष्ट्र का किया समर्थन

Aman Samachar

सड़क यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागरण आवश्यक –  कपिल पाटील 

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!