Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अपनी सहभागिता को मजबूत करने के एक रणनीतिक कदम के तौर पर पंजाब नैशनल बैंकसार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकने कामर्शियल वाहनों की कोसोर्सिंग के लिए टाटा मोटर्स फाइनेंस साल्यूशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कोसोर्सिंग समझौते से फ्लीट मालिकोंकामर्शियल वाहन संचालकों को सहज व बाधारहित समाधान मिलेगासाथ ही यह सभी भौगोलिक क्षेत्रों में बैंक के एमएसएमई व्यवसाय को मजबूत करेगा।

       समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल और टाटा मोटर्स फाइनैंस एमडी सम्राट गुप्ता के बीच पीएनबी ईडी श्री एम परमसिवमपीएनबी सीजीएम श्री सुनील कुमार चुघपीएनबी जीएम श्री ललित तनेजा और टीएमएफएसएल सीओओ श्री आनंद बंग की उपस्थिति में हुआ। दशकों पुराने जमीनी नेटवर्क और बाजार में अपनी विस्तृत उपस्थिति के साथ पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस दोनों कामर्शियल वाहनों व लाजिस्टिक सेक्टर को परिवर्तित करने व विविध जरुरतों को पूरा करने के लिए विशिष्ट स्थान रखते हैं।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा के आज़ाद नगर में मनपा का आरोग्य केंद्र खूला

Aman Samachar

मुंबई की तरह अब ठाणे में भी 15 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल – महापौर  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

चक्रवाती तूफ़ान से 6 लोगों की मृत्यु ,  साढ़े बारह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुँचाया गया

Aman Samachar

हम सभी ठाणेकरों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध -सौरभ राव

Aman Samachar

20.5 KM/L के माइलेज के साथ रेनो काइगर इस सेगमेंट में सबसे बेहतर वाहन बना

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने नए फेस्टिवल बोनान्ज़ा ऑफर ‘दीपावली धमाका 2023’ की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!