Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हिन्दू मुस्लिम बहनों ने विधायक जितेन्द्र आव्हाड को बाँधी राखी 

ठाणे [ युनिस खान ] एक दूसरे के त्यौहार में हिन्दू – मुस्लिम मिलकर खुशियाँ बांटते है यह हमारी संस्कृति है। कुछ लोग अपने राजनितिक स्वार्थ के लिए लोगों को बांटने का कार्य कर रहे हैं इसके बावजूद देश में एकता और भाईचारे का संबंध मजबूत बना हुआ है। इस आशय का उदगार राकांपा विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने व्यक्त किया है।

            आज रक्षा बंधन के त्यौहार के अवसर पर बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम बहनें राकांपा कार्यालय कम्पौंड में आकर विधायक डा आव्हाड , शहर अध्यक्ष सुहास देसाई को राखी बांधी। इसमें कलवा मुंब्रा समेत शहर के विविध क्षेत्रों से हिन्दू मुस्लिम बहनें आई। इस अवसर पर डा आव्हाड ने कहा कि देश में आदिवासी महिलाओं के दुष्कर्म कर नंगा घुमाया जा रहा है उनकी रक्षा की जिम्मेदरी सरकार नहीं निभा रही है। आज बड़ी संख्या में बहनें आई हैं यह दशकों की सेवा का नतीजा है एक दिन का काम नहीं है। हमने इन महिलाओं को हमने न सिर्फ बहन माना है बल्कि एक भाई के रूप में हमेशा हमने रक्षा भी किया है। दोनों समुदाय में किसी का भी त्यौहार हो सभी मिलकर त्यौहार मनाते हैं।

संबंधित पोस्ट

ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट ने किया पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियों का उद्घाटन

Aman Samachar

मार्कवार्ड ग्रुप’ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए पुणे में ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर किया शुरू 

Aman Samachar

पीएनबी ने रुपे की साझेदारी में शुरु किया पतंजलि के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

Aman Samachar

सिक्किम में हुई दुर्घटना में एक परिवार चार लोगों समेत पांच लोगों की मृत्यु

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के तहत देश के शीर्ष 10 शहरों में स्थान प्राप्त करने का प्रयास 

Aman Samachar

जिले में कोरोना के 6318 सक्रीय मरीजों में 344 मरीज आक्सीजन बेड और 26 वेंटिलेटर पर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!