Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बारवी बांध पीड़ित 18 युवा रोजगार के लिए तत्काल पात्र करने का केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दिए निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] बारवी बांध परियोजना में जमीन के नुकसान से प्रभावित किसानों के 18 परिवारों के युवाओं ने सरकारी नौकरियों के लिए पात्रता साबित कर दी  है।  सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने निर्देश दिया कि 18 युवाओं की तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर कर उन्हे पात्र घोषित किया जाये। इस फैसले से कई सालों से इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिली है।
बारवी बांध से मुरबाड पाइपलाइन सड़क सहित देवपे, पशेनी और देवगांव के प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी अशोक शिंगारे, एमआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुकर मोहपे सहित स्थानीय प्रतिनिधि और कुछ किसान उपस्थित थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बारवी बांध परियोजना पीड़ितों के कई लंबित मुद्दों को हल करने की पहल की है। जिसके तहत देवपे, पशेनी और देवगांव में बांध प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। बांध प्रभावित किसानों के परिवारों के 18 युवाओं को रोजगार के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिन्हें पात्र घोषित करने का राज्य मंत्री पाटील ने निर्देश दिया है। उन्होंने देवपे गांव के किसानों को परियोजना पीड़ितों को प्रमाण पत्र देने के संबंध में भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

संबंधित पोस्ट

विंज़ो ने FGV EAESP के साथ साझेदारी की

Aman Samachar

24 घंटे में मुंब्रा का कचरा नहीं हटाया तो मनपा के पर फेकेंगे  – मरजिया पठान 

Aman Samachar

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा महेश अग्रवाल की नियुक्ति

Aman Samachar

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

भिवंडी मनपा मुखालय के बाहरी परिसर में डा बाबासाहब के पूर्णाकृति पुतले को मिली मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!