Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने घरेलू (प्रतिदेय व गैर प्रतिदेय) व एनआरओ (प्रतिदेय) जमा पर ब्याज दर 25 बीपीएस (आधार अंक) बढ़ाया है। यह दरें 1 सितंबर 2023 से 271 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि के 2 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए की जमाराशियों पर लागू होंगी।

 घरेलू सावधि जमाओं प्रतिदेय (कॉलेबल) व गैर प्रतिदेय (नॉन-कॉलेबल)* पर ग्राहकों को क्रमशः 6.75 फीसदी व 6.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा जबकि एनआरओ सावधि जमा (प्रतिदेय) पर यह 6.75 फीसदी सालाना ब्याज होगा।

पीएनबी उत्तम (गैर प्रतिदेय) सावधि जमा योजना पर भी ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। एकल घरेलू सावधि जमा (गैर प्रतिदेय) 15 लाख रुपए से अधिक के लिए जिसकी परिपक्वता 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम में होगी, पर सालाना ब्याज दर 6.80 फीसदी होगी।

पीएनबी के नए व मौजूदा ग्राहक इस योजना का लाभ व्यक्तिगत रूप से निकटतम पीएनबी शाखा में जाकर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए आनलाइन या पीएनबी वन मोबाइल एप से ले सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

एनबीएचसी के विकास के अगले चरण को चलाने के लिए विनोद कुमार प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त  

Aman Samachar

ठाणे मनपा भर्ती में सिर्फ़ मनपा क्षेत्र के उम्मीदवारों को मौका दिया जाए

Aman Samachar

मरम्मत व देखरेख के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाके में जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

विकसित भारत बनाने में महाराष्ट्र सबसे आगे, ठाणे जिले के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

पीएनबी ने लांच किया डिजिटल गोल्ड लोन

Aman Samachar
error: Content is protected !!