Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भाड़ों में वर्ष दर वर्ष 22.4% और तिमाही दर तिमाही 4.6% की वृद्धि हुई

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख रियल एस्टेट प्लैटफॉर्म, मैजिकब्रिक्स ने जुलाई-सितंबर 2023 के लिए अपना प्रमुख रेंटल इंडेक्स (Rental Index for July-September 2023), जारी कर दिया है, जिसमें पाया गया है कि भारत के 13 प्रमुख शहरों में किराए में वर्ष दर वर्ष 22.4% और तिमाही दर तिमाही 4.6% वृद्धि हुई है। जबकि पिछली तिमाही में किरायों में 4.9% की वृद्धि हुई थी।

        मैजिकब्रिक्स प्लैटफॉर्म पर 2 करोड़ से अधिक ग्राहकों के रुझानों और प्राथमिकताओं के आधार पर, इस रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि ठाणे (57.3% वर्ष दर वर्ष), गुरुग्राम (41.4% वर्ष दर वर्ष), ग्रेटर नोएडा (28.7% वर्ष दर वर्ष), नोएडा (25.2% वर्ष दर वर्ष) और हैदराबाद (24.2% वर्ष दर वर्ष) पिछले वर्ष की तुलना में किराए में सबसे अधिक वृद्धि पायी गई। इस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि इन शहरों में किराये की माँग का 67% हिस्सा नए ज़माने के लोगों (आयु 18-34 वर्ष) का हिस्सा है।

        मैजिकब्रिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुधीर पाई ने बताया कि, “किराए में हुई वृद्धि के अनेक कारण हैं – आर्थिक वृद्धि, शहरीकरण, और कंपनियों द्वारा फिर से ऑफिस से काम किया जाना। सीमित आपूर्ति के साथ अधिक माँग ने किरायों को बढ़ा दिया है, जो रियल एस्टेट के निरंतर परिवर्तित होते हुए परिवेश को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, जैसे जैसे विभिन्न प्रकार के व्यवसायों में फिर से ऑफ़िस से काम किया जाना शुरू हो रहा है, काम की जगहों नज़दीक घरों की ज़रूरत भी तेज़ हो गई है, खासकर इस मिलेनियम के लोगों की ओर से। हालाँकि, पिछली तिमाही की तुलना में किराए में हुई बढ़ोत्तरी में आयी कमी ध्यान देने योग्य है, जो आने वाली तिमाहियों में भी वृद्धि में अपेक्षित कमी आने का संकेत दे रही है।”

     इस रिपोर्ट के अंत में यह बात कही गई है कि 41% किरायेदारों ने प्रति माह रु. 10,000 से रु. 30,000 के बीच मध्यम वर्ग के किराये को प्राथमिकता दी। इसके अतिरिक्त, बाज़ार में सेमी-फ़र्निश्ड घरों की माँग सबसे अधिक रही है, जो कि माँग का 52.7% और आपूर्ति का 48.7% हिस्सा रहा है।

संबंधित पोस्ट

विधानसभा में राज्य सरकार की कपड़ा उद्योग नीति का विधायक रईस शेख ने किया पोस्ट-मार्टम 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा सिर्फ़ 30 मिनट में बहुत ही आसानी से गृह और कार ऋण की मंजूरी

Aman Samachar

पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए “रक्षक प्लस योजना” की पेशकश

Aman Samachar

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन (WUD) ने 2024 के दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Aman Samachar

प्रथम नागरिक के आमंत्रण पर भाजपा विधायक ने महापौर कक्ष में दी सदिच्छा भेट 

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने थैलेसीमिया रोगियों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!