Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस ने 1 करोड़ 46 लाख 60 हजार 250 रुपये वसूला जुर्माना

ठाणे [ युनिस खान ] शहर यातायात विभाग के 5 हजार 338 मामलों का   राष्ट्रीय लोक न्यायालय में निपटारा किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए यातायात पुलिस उपायुक्त डा विनय कुमार राठौड़ ने बताया कि समझौता कर 38 लाख 2 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वहीँ फरवरी 2024 में पुनः लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। 31 लाख मामलों से 198 करोड़ रूपये आना बाकी है।

          9 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में ठाणे पुलिस आयुक्तालय के नागरिकों का अच्छा सहयोग मिला है। ठाणे परिवहन विभाग के 18 दस्तों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 5338 मामले दर्ज किए गए।  लोक अदालत में दायर मामलों का निपटारा किया गया।  1 दिसंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 के बीच परिवहन विभाग ने 1 लाख 64 हजार 406 परिवहन चालान काटे थे। यह जानकारी उपायुक्त विनय कुमार राठौड़ ने दी।  राष्ट्रीय लोक अदालत को मिले अच्छे सहयोग को देखते हुए अदालतों में लंबित मामलों को निपटाने की मुहिम फरवरी 2024 में फिर शुरू की जाएगी। ठाणे परिवहन विभाग सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अभियान का पूरा लाभ उठाएँ।

      यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पहले पुलिस कार्रवाई कर दंड वसूल करती थी लेकिन आन लाईन कार्रवाई शुरू होने के बाद लोगों को दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलती। 20 हजार रूपये के दोपहिया वाहन पर एक लाख रूपये दंड लगा है ,ऐसी जानकारी सामने आई है। ऐसे अनेक मामले है जिसमें वाहनों की कीमत के कई गुना दंड लगा है। पुलिस द्वारा जब्त वाहन सडकों के किनारे और पुलिस परिसर में खड़े सड रहे है।

संबंधित पोस्ट

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar

तरिकेरे कम्युनिटी ड्रिप इरीगेशन फेज II के किसानों ने ड्रिप फर्टिगेशन द्वारा फसल की उपज व आर्थिक समृद्धि को बढ़ाया

Aman Samachar

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने #प्ले फॉर अवरहिरोझ अभियान किया शुरू 

Aman Samachar

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल को IRDAI से कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस मिला

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में “वाचन प्रेरणा दिवस”

Aman Samachar
error: Content is protected !!