Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वतंत्रवीर सावरकर फिल्म के माध्यम से जय परशुराम सेना ने दर्शकों में जगाया राष्ट्रभक्ति 

ठाणे [ युनिस खान ] देश को आजाद कराने के लिए त्याग , बलिदान के बाद हमें आजादी मिली। स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति जनजागृति करने के लिए जय परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर बनी फिल्म निःशुल्क दिखाई गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। इस मौके पर सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी संजय धुमाल ने अपने साथियों के साथ सभी लोगों का स्वागत कर आयोजन की सराहना की है।

भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य एवं फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ समाजसेवी एड बी एल शर्मा की स्मृति में दिखाई गई फिल्म के दर्शकों का राजेश रावल , कपूर रामावत , लक्ष्मीकांत मूंदड़ा ने स्वागत किया। पूर्व उपमहापौर एड सुभाष काले , भाजपा ठाणे शहर महिला आघाड़ी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नगर सेविका मृणाल पेंडसे ,  एड सुभाष काले ,आशीष शुक्ला , सुमन शर्मा , रमा गौर ,मनोज जैन , संजय इंदौरिया समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। फिल्म देखने के दौरान राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत प्रोत श्रोताओं में अच्छा उत्साह दिखाई दिया।

संबंधित पोस्ट

 दैनिक बाजार से मनपा खजाने को 3 वर्ष में 6 करोड़ 68 लाख रुपये की होगी आय

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर शिवसेना युबीटी ने मनपा कार्यालय पर निकला मोर्चा 

Aman Samachar

दस वर्ष आयुवर्ग के बच्चों ने 42 किमी समुद्री दूरी तैरकर 10 घंटे 20 मिनट में की पार 

Aman Samachar

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin

जिले में ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत 1232 लाभार्थियों को मिला घर

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर में छोटे बच्चों के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!