Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़न स्कूल इंडिया को एबलोन बोर्ड गेम के निर्माण का अस्मोडी से प्राप्त हुए अधिकार

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख खिलौना निर्माता कंपनी फनस्कूल इंडिया लिमिटेड, भारत में अपने लोकप्रिय गेम “एबालोन” के निर्माण और वितरण के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनी अस्मोडी से अधिकार प्राप्त करके अपनी लिस्ट में एक और ब्लॉकबस्टर जोड़ा। अस्मोडी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गेम प्रकाशक और वितरक है, जिसके 2020 में 50 से अधिक देशों में 39 मिलियन से अधिक गेम बेचे गए हैं।

         मार्बल्स वाला एक गेम, एबालोन एक रणनीतिक गेम है जो खिलाड़ियों को अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है क्योंकि वे अपने प्रतिद्वंद्वी के 14 मार्बल्स में से छह को हेक्सागोनल प्लेइंग सरफेस से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। एबालोन के चाल के छह दिशाओं में खिलाड़ियों को ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है क्योंकि वे आक्रामण करने वाली और बचाने वाली दोनों रणनीतियों को संतुलित करते हैं।

         नई साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, फन स्कूल के सीईओ आर जेसवंत ने कहा, “ज़ाइगोमैटिक से अबालोन -एसमोडी स्टूडियो – दुनिया में सबसे लोकप्रिय दो-खिलाड़ी आधारित रणनीतिक बोर्ड गेम में से एक है।  फन स्कूल के लिए, यह हमारे “मेक इन इंडिया” कार्यक्रम में एक और बड़ी उपलब्धि है।  इस तरह की और भी पहल की जाएंगी।”

         अस्मोडी में अंतरराष्ट्रीय सेल के प्रमुख एलेक्सिया एबनेर ने कहा, ” अस्मोडी में हम अपने एक प्रमुख गेम – एबालोन – का भारत में उत्पादन, विपणन और वितरण करने के लिए अपने दीर्घकालिक साझेदार फन स्कूल के साथ जुड़कर खुशी महसूस कर रहें हैं।  भारत अस्मोडी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार होने के नाते, हम इस सहयोग के लिए तत्पर हैं और इस साझेदारी के माध्यम से एबालोन को भारत में एक लोकप्रिय खेल के रूप में उभरने की कल्पना करते हैं क्योंकि यह दुनिया के कई अन्य हिस्सों में मौजूद है।

       खिलौनों के आयात के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अनिवार्य प्रमाणन के नए नियम फ़नस्कूल इंडिया को अंतरराष्ट्रीय खिलौना निर्माताओं के लिए एक आदर्श भागीदार बनाते हैं, जो अपने प्रतिष्ठित खेलों को BIS-प्रमाणित फ़नस्कूल फैक्ट्री को आउटसोर्स करना चाहते हैं।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना , कांग्रेस , राकांपा , सपा कार्यकर्ता भिवंडी बंद के लिए उतरे सड़क पर

Aman Samachar

 मेडिका में ईसीएमओ में 45 दिनों के बाद मरीज स्वास्थ्य होकर टोरंटो लौटने के लिए तैयार 

Aman Samachar

मुंब्रा – कलवा – शील के नागरिकों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने दी दावत-ए-इफ्तार

Aman Samachar

विपक्षी दल के नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त से मुलाक़ात कर महासभा के मुद्दे पर की चर्चा 

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल ने ब्रेस्ट क्लिनिक किया लॉन्च, एक छत के नीचे सभी सेवाएं

Aman Samachar

‘रामचरित मानस की अंतर्कथाएं’ का सांसद के हाथो हुआ विमोचन

Aman Samachar
error: Content is protected !!