Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर स्नेह भोजन कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा सम्मानित

ठाणे [ युनिस खान ] तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की नरेंद्र मोदी के शपथ लेने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया है। इस खुशी के अवसर आयोजित स्नेह भोजन के उपरांत दो बार भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए देशवासियों को बधाई दी है।
           नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की पूर्व संध्या पर ठाणे के टिप टाप प्लाजा में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्नेह भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें ओ जी जोशी, बालमुकुंद मिश्रा,  महेश जोशी,  पवनकुमार शर्मा, संजय इंदौरिया, ललित भिंडा , राजेंद्र शर्मा, जनार्दन शर्मा,  प्रशांत जोशी, रमेश गौड आदि की प्रमुख उपस्थिति में वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा को सम्मानित किया गया।
       भाजपा की स्थापना के सदस्य और दो बार भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा ठाणे, पालघर जिले के प्रसिद्धि प्रमुख थे। उन्होंने चिंतामण वनगा और विष्णु सावरा को कई बार लोकसभा और विधानसभा में भेजने में अहम भूमिका निभाया। ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में अपने कार्यों के चलते पार्टी को मजबूती दिलाने में अपना योगदान दिया। उनकी सेवाओं को याद किया गया। लोगों ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है। देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद पहली बार  नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। दस वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा बड़ी जीत मिली है इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

Aman Samachar

फर्जी डाक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने सूची प्रदर्शित करने का दिया निर्देश

Aman Samachar

आईएमए के 225 डाॅकटर्स ने काला फीता बांधकर मनाया राष्ट्रीय निषेध दिन

Aman Samachar

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज का तीज कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न 

Aman Samachar

नगर सेवक व उसके भाई के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया बिजली चोरी का मामला

Aman Samachar
error: Content is protected !!