Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव में रामभुआल और लक्ष्मीकांत निषाद की जीत पर मनाई ख़ुशी

ठाणे [ युनिस खान ] लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद और संत कबीर नगर से लक्ष्मीकांत उर्फ़ पप्पू निषाद के चुनाव जीतने पर निषाद समाज और यादव समाज ने कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर ख़ुशी व्यक्त किया है। सामाजिक संस्था गंगा सागर पुत्र असोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों दोनों सांसदों की जीत पर बधाई और अपनी शुभकामनाएँ दी। संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बड़े सूझबूझ के साथ इस बार लोकसभा में उम्मीदवारों को विजयी बनाकर संसद में भेजने का कार्य किया है।

           उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार अच्छी संख्या में पिछड़े , दलित , शोषित, सर्व समाज के प्रतिनिधियों को चुनकर संसद में भेजा है। ठाणे में आयोजित भगवान गुहाराज निषाद जयंती कार्यक्रम में रामभुआल निषाद आये और उन्होंने समाज का समर्थन माँगा था। उन्हें चुनाव जिताने के लिए महाराष्ट्र के प्रवासी उत्तर भारतीयों अपने स्तर पर सहयोग किया। सुल्तानपुर के मतदाताओं ने साथ दिया जिससे मेनका गांधी जैसे कद्दावर नेता के सामने समाजवादी पार्टी के रामभुआल विजयी हुए हैं। इसी तरह संत कबीर नगर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत निषाद ने भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद को पराजित कर जीत दर्ज की है। समाज के दोनों उम्मीदवारों के चुनाव जीतकर संसद में पहुँचने पर मुंबई , ठाणे व आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
         इस अवसर पर दीपचंद साहनी , रामअधार साहनी ,ओमप्रकाश निषाद, अर्जुन निषाद, द्वारका प्रसाद साहनी ,जग्गू निषाद ,राम नयन निषाद , शिव प्रसाद यादव , रामानंद यादव ,रामचंद्र यादव ,कृष्णकांत गुप्ता , शिव नारायण यादव , पप्पू श्रीवास्तव , चंद्रभूषण मल्लाह , विकास निषाद समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने किया संग्राम जगताप के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

Aman Samachar

नेक काम कर लोगों के दिलों में राकांपा नगर सेवक जगह बनाएं- डा  जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

एयर गन की गोली से घायल त्रिपुरा के एक मरीज़ पर मेडिका हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक की गयी सर्जरी 

Aman Samachar

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

नॉरीचर ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को पशु आहार का ब्रांड एम्बेसडर बनाया

Aman Samachar

कोंकण विभाग के पांच जिलों में 1256 किमी लंबी सड़कों के लिए 125 करोड़ 60 लाख निधि आवंटित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!