Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के निर्णय का परशुराम सेना ने किया स्वागत

ठाणे [ युनिस खान ] देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के राज्य सरकार के निर्णय का अनेक संगठनों की ओर से स्वागत किया जा रहा है। मंत्रिमंडल के इस निर्णय का स्वागत करते हुए जय परशुराम सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय गोमाताओं को सुरक्षा मिलेगी। वहीँ गोपालकों को प्रति गाय प्रतिमाह 1500 रूपये अनुदान मिलने से गायों की बेहतर सेवा हो सकेगी।

           सनातन घर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है देश में गाय को गोमाता माना ही जाता बल्कि पूजा भी की जाती है। सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं देशी गाय पालकों को प्रति गाय प्रति माह 1500 रूपये देने का भी निर्णय लिया गया है। आर्थिक समस्या झेल रही राज्य की गोशालाओं को आर्थिक आधार मिलेगा। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार के इस ऐतिहासिक निर्माण का अन्य राज्यों की सरकारों को इसका अनुकरण करा चाहिए। सरकार के इस निर्णय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस , उप मुख्यमंत्री अजीत पवार एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने वाघा बार्डर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की ली शपथ

Aman Samachar

आरोग्य अधिकारी,कर्मचारी के कार्य सराहनीय-महापौर प्रतिभा पाटील

Aman Samachar

पीएनबी ने किया एयरफोर्स स्टेशन पालम शाखा का उद्घाटन

Aman Samachar

ठाणे के डाक्टर दम्पत्ति की कन्या श्रुतिका बनी मिस इंडिया आस्ट्रेलिया 

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो राहगीरों की मौत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!