
ठाणे ( यूनिस खान ) बज़्मे अहबाब फाउंडेशन,मुंबई एवं मुंबई विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मराठी भाषा भवन ऑडिटोरियम में अंतर कनिष्ठ महाविद्यालयीन अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिस में मुंबई, मुम्ब्रा एवं भिवंडी की बारह टीमों ने भाग लिया।स्पर्धा में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी की ओर से अंसारी हुमैरा शकील अहमद (12वीं साइंस बी) और खान सिदरा सदफ़ अकबर अली (11वीं साइंस ए)पर आधारित टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों छात्राओं ने अपनी बेहतरीन तैयारी,शेरों की मजबूत स्मरणशक्ति,शुद्ध उच्चरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के अलावा निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार रईस जूनियर कालेज की टीम प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही।इसके अतिरिक्त,टीम में शामिल दोनों छात्राओं के सराहनीय प्रस्तुति एवं प्रदर्शन हेतु सर्वश्रेष्ठ बैत-ख़्वाँ के रूप में भी चुना गया। सफल छात्राओं को समारोह कै अतिथियों द्वारा ट्रॉफी,पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं की तैयारी में सोफिया मोमिन और मोहम्मद रफ़ी अंसारी का विशेष सहयोग रहा।
रईस जूनियर कालेज की टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर के.एम.ई. सोसायटी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यगण,विद्यालय के चेयरमैन यासर तातली,प्रधानाचार्य ज़िया-उर-रहमान अंसारी, समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।


