Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

  भिवंडी [ एम हुसैन ] मनपा क्षेत्र के साईं बाबा से कल्याण नाका फ्लाई ओवर पर 2 कार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  हैं जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है । 
             गौरतलब है कि साईं बाबा मंदिर से लेकर कल्याण नाका फ्लाई ओवर हमेशा से ही विवादों में रहा है क्योंकि इस फ्लाई ओवर की चौड़ाई पहले से ही कम है जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है, चौड़ाई कम होने के कारण प्रतिदिन दिन यहां पर घटनाएं घटित होते रहती हैं , एक महीने में लगभग 5 एक्सीडेंट इस फ्लाईओवर पर हो चुके हैं जबकि यह फ्लाई  ओवर पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है। जब इस फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन बढ़ेगा तब इस पर एक्सीडेंट होने की संभावना भी काफी बढ़ जाएगी जिस पर जल्द से जल्द गंभीर्तापूर्वक विचार होना अति आवश्यक है। 
     साईबाबा से कल्याण नाका फ्लाई ओवर पर भिवंडी से कल्याण की ओर जा रही ओला कार और कल्याण से भिवंडी की ओर आ रही एक ओमनी कार जब फ्लाईओवर पर पहुंचे। दोनों कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों कार के चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में 2 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है घटना के बाद तुरंत महिला और एक चालक को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एक ओमनी कार से गैस लीक होने पर यातायात पुलिस सहित दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बाचाव कार्य किया ।

संबंधित पोस्ट

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar

शेख इरफान अनवारुल हक बने राकांपा उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष 

Aman Samachar

भाजपा के जन की बात कार्यक्रम में 500 से अधिक शिकायतें आने का दावा

Aman Samachar

सैकड़ों बहनों की उपस्थिति में मनाया गया रक्षाबंधन

Aman Samachar

श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल का 30 वार्षिकोत्सव 25 दिसंबर को

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की सभा में UPS का कड़ा विरोध

Aman Samachar
error: Content is protected !!