Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कोरोना मरीजों की संख्या न कमी के चलते  कोविड सेंटर के 80 फीसदी बेड खाली पड़े हैं। जिसे देखते हुए मनपा में राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला ने सिडको की ओर से 23 करोड़ रूपये  खर्च कर बनने वाले  कोविड सेंटर  स्थगित करने की मांग मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा से किया है।
            शहर में कोरोना मरीजों को बेड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में बड़े स्तर पर कोविड सेंटर बनाने का काम शुरू किया गया। मुल्ला ने कहा है कि शहर में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए 4 हजार 383 बेड उपलब्ध हैं। 29 अक्टोबर को मात्र 861 कोरोना मरीज बेड पर उपचार लिए भर्ती थे।  इस तरह 3 हजार 523 बेड करीब 80 फीसदी खाली पड़े हैं। जब 80 फीसदी बेड खाड़ी पड़े हैं तो 23 करोड़ रूपये खर्च कोविड सेंटर बनाने की आवश्यकता नहीं है।  20 करोड़ रूपये खर्च कर ज्यूपिटर अस्पताल के निकट पार्किंग  प्लाजा में कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। शहर में आवश्यता से अधिक कोविड मरीजों के उपचार के लिए बेड उपलब्ध है। मुंबई के कोविड सेंटर धीरे धीरे बंद किये जाने का विचार किया जा रहा  है। ठाणे शहर में कोविड मरीजों की संख्या में वृद्धि की संभावना नहीं है यदि आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए विकल्प खुले रखना चाहिए। कोरोना से आरोग्य ही नहीं सरकार की आर्थिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इस लिए पैसे का गैर जरुरी खर्च न कर विकास व दूसरे कार्यों पर खर्च करने पर विचार किये जाने की आवश्यकता है। कोविड सेंटर पर खर्च को लेकर सवाल उठने से पहले मनपा प्रशासन को विचार करना चाहिए।  राकांपा गटनेता मुल्ला ने मनपा आयुक्त डा. शर्मा से 23 करोड़ रूपये की लागत से वोल्टास कंपनी की जगह में बनने वाले कोविड सेंटर को स्थगित करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और जॉयविले शापूरजी हाउसिंग ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

रेलवे स्टेशन व तलावपाली क्षेत्र को फेरीवालों से मुक्त कराने के मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

राज्य के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

टोरेंट पावर कंपनी महावितरण व नियामक आयोग दिशानिर्देशों और विनियमों के तहत सेवा दे रही

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

सूरज सम्राट अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति पर,फरवरी 2022 में होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!