Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराध

भिवंडी में कारखाने की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मृत्यु अन्य 3 घायल

 भिवंडी [ एम हुसैन ] ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के खाड़ीपार स्थित काटई  ग्राम पंचायत सीमांतर्गत एक पावरलूम कारखाने की दीवार गिरने से उसमें काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 मजदूर जख्मी हो गए हैं । घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि पावरलूम कारखाने की दीवार काफी कमजोर हो गई थी जिसकी मरम्मत का काम जारी  थाउसी समय यह दुर्घटना हुई है ।   

                गौरतलब है कि भिवंडी तालुका के काटई ग्राम पंचायत सीमांतर्गत स्थित देवानंद कंपाउंड में एक धोखादायक कारखाना था। कारखाने की दीवार काफी कमजोर हो जाने के कारण पिछले दो महीने से कारखाना बंद था। कारखाने के दीवार की मरम्मत की जा रही थी । गुरुवार 16 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे कारखाने की दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी । दीवार के मलवे में दबने से कवाड़ के रहने वाले राजू उर्फ़ रणछोड़ प्रजापति (50), मनसुख प्रजापति (45) एवं भगवान जाधव की मौत हो गई जबकि विश्वास गायकर (45), अनवर शेख (55) एवं  बाबू पारधी (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। तीनों जख्मी मजदूरों को उपचार के लिए काटई के पी.डी.मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि रणछोड़ एवं मनसुख मिस्त्री का काम कर रहे थे जो दीवार गिरने पर परांची के साथ नीचे गिर गए थे। उनके ऊपर कारखाने की छत का एंगल आदि गिरने से उनकी मौत हो गई, दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी । वहीँ रणछोड़ की मौत उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गई। निजामपुर पुलिस ने पंचनामा करके तीनों मृतकों की लाश पोस्ट मार्टम  के लिए आईजीएम उपजिला अपस्पताल में भेज दिया है।

संबंधित पोस्ट

दो लोगों के खिलाफ दो लाख रूपये से अधिक की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

कैंसर उपचार के लिए किया इकट्ठा पैसा लेकर ड्राइवर फरार

Aman Samachar

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौत 

Aman Samachar

मालेगांव से मुंबई के गोवंडी , मानखुर्द में बिक्री के लिए लाया जा रहा गोमांस जब्त 

Aman Samachar

भिवंडी से 12000 जिलेटिन की छड़ें व 3008 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर विस्फोटक का जखीरा जब्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!