Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिंगापुर और साबरमती की तर्ज बनने वाली मुंब्रा रेतीबंदर चौपाटी का कार्य अंतिम दौर में – डा जितेन्द्र आव्हाड

ठाणे [ युनिस खान ] सिंगापुर और साबरमती की तर्ज पारसिक-मुंब्रा रेतीबंदर चौपाटी का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। इस चौपाटी का काम अगले दो से तीन महीने में पूरा होने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो उद्घाटन किया जायेगा।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने आज निरिक्षण दौरे के बाद यह जानकारी दी है। इस अवसर पर ने परोक्ष रूप से उन्होंने अजित पवार गुट की आलोचना करते हुए कहा, हम निधि लाने की बात नहीं करता बल्कि प्रस्ताव मंजूर कराके उसे पूरा करता हूँ।

       आज डा आव्हाड ने पारसिक चौपाटी का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2009 में उन्होंने पारसिक चौपाटी का सपना देखा था। आज इसे हकीकत बना दिया गया है, अगले कुछ दिनों में इस चौपाटी का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। श्रेय लेने के लिए मैं कम नहीं करता मेरा काम खुद बोलता है। वर्ष 2009 में हमने इस क्षेत्र में चौपाटी बनाने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने में कई मुश्किलें भी आई। तत्कालीन जिलाधिकारी डा अश्विनी जोशी ने यहां अतिक्रमण हटाया था। इसलिए यहां के भू-माफियाओं ने 25 करोड़ रुपये खर्च कर अश्विनी जोशी तबादला करा दिया था। उसके बाद हमने ठाणे मनपा आयुक्त संजीव जयसवाल को साथ दो दौरे कर चौपाटी का काम शुरू कराया।

       उन्होंने कहा कि मुंब्रा रेतीबंदर खाड़ी के किनारे 4 किमी लंबी 42 एकड़ जमीन पर सिंगापुर और साबरमती की तर्ज पर चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। रेतीबंदर चौपाटी में देश का पहला फ्लोटिंग वॉकवे, थीम पार्क, एम्फीथिएटर, बोटिंग, खेल और मनोरंजन सुविधाओं सहित लगभग 18 अत्याधुनिक सुविधाएं बनाई जा रही हैं। डा आव्हाड ने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पहले कभी निधि की कमी नहीं रही। मेरे प्रस्ताव पर एकनाथ शिंदे तुरंत निधि देते रहे हैं। एकनाथ शिंदे 2017 से 2021 के बीच ठाणे के पालक मंत्री थे , उन्होंने विकास निधि नहीं रोकी।  इससे पहले ठाणे में कभी विकास निधि की राजनीति नहीं हुई।  अब इसकी शुरुआत हो चुकी है , लेकिन अब हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते। हमने बड़ी मात्रा में निधि लाकर कलवा, मुंब्रा क्षेत्र का विकास किया। हमने विकास करते समय हमने कभी सपने नहीं दिखाए, हमने उसे साकार करने का काम किया।

     इस निरीक्षण के अवसर पर राकांपा शरद चंद्र पवार पार्टी के ठाणे जिला अध्यक्ष सुहास देसाई, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, पूर्व विरोधी पक्ष नेता मिलिंद पाटिल, प्रमिला केनी, अशरफ शानू पठान, महिला अध्यक्ष सुजाता घाग, युवा अध्यक्ष विक्रम खामकर, कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमीम खान समेत अनेक पूर्व नगर सेवक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के का ट्रैलर 13 जनवरी को किया जाएगा रिलीज

Aman Samachar

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

3 स्थानों में मॉर्निंग वॉक प्लाजा’ के पहले दिन नागरिकों का अच्छा समर्थन – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्‍ट्रीज ने लॉन्‍च किया अपना नया उत्‍पाद ‘’ग्रीन प्लैटिनम’’ 

Aman Samachar

22 साल का इंतज़ार खत्म; 3,276 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को राहत –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

451 किलोग्राम प्लास्टिक जब्तकर मनपा ने वसूले आर्थिक दंड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!