Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक ने गोल्ड लोन पर ब्याज दरें घटाई  

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] त्योहारी सीजन पर छाई खुशियों में बढ़ोत्तरी करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (पीनबी) ने  बैंकिंग सेवाओं व लेनदेन को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आकर्षक बनाते हुए कई डील और आफर पेश किए हैं। अपनी नयी योजना के तहत बैंक ने सोने के आभूषणों और गोल्ड सावरेन बांड पर लिए जाने वाले कर्ज की ब्याज दरों में 145 आधार अंकों की कटौती कर ग्राहकों की खुशियों में इजाफा किया है।

 पीएनबी ने अब सावरेन गोल्ड बांड पर लोन के लिए 7.20 फीसदी ब्याज जबकि सोने के आभूषण पर लिए जाने वाले कर्ज पर 7.30 फीसदी ब्याज दर का आफर किया है। इसके अलावा पीएनबी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर इनकी शुरुआत 6.60 फीसदी से कर दी है जबकि कार लोन 7.15 फीसदी व पर्सनल लोन 8.95 फीसदी की शुरुआती ब्याज दरों से उपलब्ध कराया है जोकि बैंकिंग उद्योग में लिए जाने वाले सबसे कम ब्याज दरों में एक है। त्योहारी सीजन के दौरान पीएनबी होम लोन व वाहन ऋण की ही तरह सोने के आभूषणों व सावरेन गोल्ड बांड (एसजीबी) पर भी सर्विस चार्ज और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह से माफ करने का आफर दे रहा है।बैंक ने होम लोन पर लिए जाने वाले मार्जिन मनी में भी कटौती की है। इस तरह अब गृह ऋण लेने वाले बिना किसी उपरी सीमा के संपत्ति के कुल मूल्य का 80 फीसदी तक कर्ज ले सकते हैं।ब्याज दरों में कटौती व जीरो प्रोससिंग फीस के साथ इस त्योहारी सीजन में पीएनबी  बहुत ही प्रतिस्पर्धी दरों पर कई रिटेल लोन उत्पादों के तहत ग्राहकों को फंड उपलब्ध करा रहा है।

संबंधित पोस्ट

रईस स्टडी सेंटर में बी ए की उपाधि वितरण समारोह संपन्न

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मॉडल एंटी रैबीज क्लिनिक स्थापना में तेजी लाएं –  उप जिलाधिकारी

Aman Samachar

कोरोना संकट से मनपा परिवहन सेवा एनएमएमटी आठ करोड़ रूपये के घाटे में 

Aman Samachar

फिल्मी कॉन्सेप्ट पर खोरठा म्यूजिक वीडियो जुदाई की शूटिंग,नूपुर फिल्म्स पर होगी रिलीज

Aman Samachar

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने सेल्फ-एम्प्लायड ग्राहकों के लिए लांच किया आई-टर्म प्राइम

Aman Samachar

शिक्षकों की मांगों को लेकर संगठन ने दिया मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को निवेदन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!