Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वेतन से वंचित ट्राफिक वार्डन को विधायक केलकर ने वितरित किया राशन

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे ट्राफिक वार्डन के रूप में काम करने वालों को   समतोल सेवा फ़ौंडेशन की ओर से विधायक संजय केलकर ने मुफ्त राशन किट वितरित किया है। इस अवसर पर विधायक केलकर ने कहा है कि ट्राफिक वार्डन को दस माह से वेतन नहीं मिला है।  इसके लिए उन्होंने मनपा आयुक्त समेत संबंधित अधिकारीयों से तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया है।

                 समतोल सेवा फ़ौंडेशन की ओर से ट्राफिक वार्डन को राशन की किट वितरित कर हुए विधायक केलकर ने दस माह से वेतन नहीं दिए जाने के मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा है कि दस माह से वेतन न देने के बावजूद उसने 4 फीसदी कमीशन की मांग की जा रही है।  उन्होंने कहा कि कामगारों के वेतन देने की एवज में रिश्वत माँगा जाना चिंता का विषय है। विधायक केलकर ने कहा है कि कमीशन न मिलने से वेतन नहीं दिया जाना दुखद है।  उन्होंने कहा है कि वेतन न पाने वाले 18 वार्डन की जानकारी हमने मनपा आयुक्त को दी है। राशन वितरण के मौके पर परिवहन समिति   सदस्य विकास पाटील ,दत्ता घाडगे आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ग्रीनसेल मोबिलिटी ने पहले देशव्‍यापी अंतर्शहरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच ब्राण्‍ड ‘न्‍युगो’ का किया अनावरण

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

Aman Samachar

फ्रीवे को ठाणे तक बढ़ाए जाने , आनंदनगर-साकेत एलिवेटेड रोड, साकेत-गायमुख बाईपास को भी मंजूरी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईएसओ 9001:2015 री-सर्टिफिकेशन मिला

Aman Samachar

 समाजरत्न पुरस्कार से डॉ. संतोष सावंत हुए सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!