Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

ईद ए मीलादुनब्बी का त्यौहार घरों में मनाने का भिवंडी पुलिस  उपायुक्त ने किया आवाहन 

भिवंडी [ एम हुसैन ] पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद ए मीलादुनब्बी के अवसर पर जुलुस निकाला जाता है जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होते हैं। इस समय कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र शासन ने  उत्सव मनाने के लिए मार्गदर्शक सूचना जारी की है। जिसके अनुसार मुस्लिम धर्म के लोगों को यह पर्व अपने घरों में ही धार्मिक कार्यक्रम व नमाज अदा करके मनाने का आवाहन भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने किया है।
         गौरतलब है कि भिवंडी शहर में प्रत्येक वर्ष मुस्लिम मोहल्ले में ईद ए मीलादुनब्बी के अवसर पर विशेष सजावट मस्जिद  पर विद्युत लाइटिंग करके मनाया जाता है। इसी प्रकार क्वाटर गेट मस्जिद से मामा भांजा दर्गाह तक जुलुस निकाला जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना क चलते धार्मिक उत्सव, सार्वजनिक कार्यक्रम ,भीड जमा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए भिवंडी शहर के सभी पुलिस स्टेशन अंतर्गत
सहायक पुलिस आयुक्त , वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की उपस्थिति में स्थानिक मस्जिद के मौलवी ,ट्रस्टी, स्थानिक नागरिक  आदि की एक विशेष सभा का आयोजन करके मार्गदर्शन किया गया है।

        सार्वजनिक स्थान पर भीड न करते हुए उत्सव मनाया जाए और मस्जिद में नागरिक जमा न हों इस प्रकार का आवाहन पुलिसउपायुक्त राजकुमार शिंदे ने किया है। पुलिस स्टेशन द्वारा आयोजित बैठक में नागरिकों का सहयोग मिल रहा है ,इससे पूर्व गणेशोत्सव , नवरात्रोत्सव की तरह ही मुस्लिम समाज का ईद ए मीलादुनब्बी पर्व भी मनाया जाएगा इस प्रकार का विश्वास राजकुमार शिंदे ने व्यक्त किया है।.

संबंधित पोस्ट

मनपा ने पांच दिनों में 73 अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ की कार्रवाई 

Aman Samachar

सेल्फ टेस्टिंग किट से कोरोना जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मनपा वार रूम को जानकारी देने का आवाहन 

Aman Samachar

  एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने लॉन्‍च किया डिजिगोल्‍ड – ग्राहकों के लिये सोने में निवेश करने का डिजिटल प्‍लेटफॉर्म

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

राज्य से उद्योगों के बाहर जाने के विरोध में राकांपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का किया प्रयास

Aman Samachar

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!