Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

जोगिला तालाब के पुनर्जीवित कार्य में विस्थापित 350 परिवारों का शीघ्र बीएसयूपी में पुनर्वास – महापौर

 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र के जोगिला तालाब के पुनर्जीवित कार्य में 350 प्रभावित परिवारों ने विकास कार्य में सहयोग किया है। उक्त परिवारों को घर देने का निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों घर वितरण किया गया था। उक्त घरों का प्रत्यक्ष कब्ज़ा दिलाने की आदेश महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को दिया है।

                  शहर के विकास कार्यों में अनेक नागरिकों के घर व व्यासायिक गाले हटाना पड़ा है। प्रभाग क्रमांक 22 के जोगिला तालाब को पुनर्जीवित करने में 350 नागरिक विस्थापित हुए हैं। उक्त नागरिकों के साथ अन्याय न होने पाए इसके लिए मनपा ने उन्हें स्थाई घर देने का निर्णय लिया था। मनपा की ओर से बीएसयूपी योजना के कुछ घर आरक्षित कर विस्थापित परिवारों का स्थाई पुनर्वास के लिए घरों का वितरण किया गया। कोरोना संकट के चलते घरों का प्रत्यक्ष कब्ज़ा नहीं दिलाया जा सका है। इसके लिए संबंधित नागरिकों की ओर से स्थानीय नगर सेवक सुधीर कोकाटे मनपा से कब्ज़ा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। महापौर नरेश म्हस्के ने नागरिकों को उक्त घरों का कब्ज़ा दिलाने का आदेश मनपा आयुक्त डा. शर्मा को दिया है। डा. शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को अगली कार्यवाही करने का आदेश दिया है।  महापौर म्हस्के ने कहा है कि जोगिला तालाब के पुनर्जीवित करने के कार्य में विस्थापित परिवारों को शीघ्र घरों का प्रत्यक्ष कब्ज़ा दिलाकर पुनर्वास कराया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

अंबा महोत्सव का आयोजन न कर सीधे ग्राहकों के द्वार आम की आन लाईन विक्री – संजय केलकर 

Aman Samachar

भिवंडी में तीन जगह लगी आग से लाखों का माल राख , दो घायल अस्पताल में भर्ती 

Aman Samachar

सिंगापुर और साबरमती की तर्ज बनने वाली मुंब्रा रेतीबंदर चौपाटी का कार्य अंतिम दौर में – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

भाजपा प्रदेश जैन प्रकोष्ठ के सह प्रमुख पद पर राकेश ओसवाल की नियुक्ति

Aman Samachar

अवैध हुक्का पार्लर को रोककर युवाओं को नशे से बाहर निकालने की विधायक ने की मांग

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान का राज्य स्तरीय अमृत सिटी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनी ठाणे मनपा

Aman Samachar
error: Content is protected !!