Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों से मनपा ने वसूला 9 लाख 50 रूपये दंड ,  मास्क नहीं लगाया तो देना पड सकता है 500 रूपये दंड 

ठाणे [ यूनिस खान ]  मनपा क्षेत्र  मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने  अबतक 9 लाख 50 हजार रूपये दंड वसूल किया है। मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश पर सार्वजनिक स्थानों ,शासकीय कार्यालय ,निजी कार्यालय मार्केट आदि स्थानों में बगैर मास्क लगाने वालों के खिलाफ क्दण्डात्मक कार्रवाई किया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य शासन के दिशानिर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई शुरू रखने की मनपा प्रशासन ने चेतावनी दिया है।  मनपा क्षेत्र में प्रभावी उपाय योजना के चलते कोरोना संक्रमण में कुछ कमी आयी है।  इसके बावजूद मनपा प्रशासन सार्वजनिक स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए विशेष ध्यान दे रहा है।  मनपा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों में बगैर मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ  आयुक्त डा. शर्मा के आदेश पर तीन सफ्ताह से विशेष मुहीम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मनपा क्षेत्र की 9 प्रभाग समिति क्षेत्रों में 21 दिनों में बगैर मास्क लगाए घुमते मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसमें नौपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र में 387 , वर्तकनगर में 265 , माजीवाडा मानपाडा में 298 , उथलसर में 240 ,कलवा में 187 , मुंब्रा में 123 , लोकमान्य नगर में 185 ,वागले में 95 ,व दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में 120 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गयी है।  मनपा 1900 लोगों से 9 लाख 50  हजार रूपये दंड वसूल किया है। शहर के सार्वजनिक स्थानों में बगैर मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई में प्रत्येक से 500 रूपये दंड वसूल किया जा रहा है।  इस तरह बगैर मास्क सार्वजनिक स्थान में मिले तो 500 रूपये दंड का भुगतान करना पड सकता है।

संबंधित पोस्ट

मानसून पूर्व संक्रमण शिबिर बनाने की कांग्रेस ने पालकमंत्री व मनपा आयुक्त से की मांग

Aman Samachar

कोंकण के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण का कार्य सात दिन में शुरु करें – रवींद्र चव्हाण

Aman Samachar

दीपावली से पूर्व मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों को 25 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की घोषणा 

Aman Samachar

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

नगर सेवक के प्रयास से 7 हजार परिवारों को बिजली खंडित होने की समस्या से मिलाछुटकारा

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar
error: Content is protected !!