Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नागरिक सुविधाधाओं के आभाव में प्रभाग क्रमांक 1 के साढ़े चार हजार नागरिक – संजय केलकर

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के प्रभाग क्रमांक 1 के करीब साढ़े चार हजार लोग अभी भी नागरिक सुविधाओं से वंचित हैं .टूटे शौंचालय व खुले नाले की समस्या झेल रहे नागरिकों ने विधायक संजय केलकर के निरीक्षण दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है .
विधायक संजय केलकर ने साईनगर वासियों के अनुरोध पर क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए दौरा किया.  इस दौरान शौचालय और नाले की स्थिति का खुलासा हुआ. क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं के लिए 16 सीटों वाले शौचालय हैं जो नियमित स्वच्छता की कमी के कारण अनुपयोगी  बने हुए हैं।  भाजपा मंडल अध्यक्ष राम ठाकुर ने बताया कि दरवाजे टूटे हैं, पानी नहीं है, बदबू से नागरिकों, खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है.
नाला पर पुल बनाने का काम शुरू हो गया लेकिन उसके बाद से काम शुरू नहीं हुआ है।  इसलिए हर साल की तरह मानसून के दौरान क्षेत्र में पानी घुस गया।  स्थानीय महिला ने आरोप लगाया कि गंदे पानी और दुर्गंध से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है और कई शिकायतों  के बावजूद इसकी अनदेखी की जा रही है.
इस संबंध में विधायक संजय केलकर ने प्रशासन की निष्क्रियता पर रोष जताया.  यहां की बदहाली को देखकर सवाल उठता है कि ठाणे मनपा वजूद में है या नहीं।  ठेकेदार व प्रशासन के गठजोड़ व प्रतिशत के कारण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नागरिक सुविधाओं का अभाव झेलने के लिए मजबूर हैं . विधायक केलकर ने चेतावनी दी कि प्रशासन इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर इस समस्या का समाधान करे, नहीं तो हम जल्द ही नागरिकों का मोर्चा ठाणे मनपा मुख्यालय पर ले जाएंगे.

संबंधित पोस्ट

जिले में जलापूर्ति की समस्या सुलझाने के लिए टास्क फोर्स का गठन – जयंत पाटील 

Aman Samachar

महिला व बाल कल्याण योजना लागू करने की मांग पर आयुक्त ने कार्यवाही का दिया आदेश

Aman Samachar

Aman Samachar

नोटिस के बाद अनधिकृत निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा 

Aman Samachar

पारंपरिक कृषि में आधुनिकता को जोड़ा जाए- पुष्पा पाटिल

Aman Samachar

ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, चेन्नई ने अपने 16वें और 17वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!