Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

संपत्ति कर संकलन के लिए मनपा ने बैंक आफ महाराष्ट्र की सहायता से शूरू की मोबाईल वैन 

ठाणे [ युनिस खान ] संपत्ति कर भुगतान का भुगतान करने के लिए मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने बैंक आफ महाराष्ट्र के सहयोग से मोबाईल वैन की सुविधा उपलब्ध कराया है।  इस योजना से करदाताओं को कार्यलय का चक्कर लगाए बगैर कर भुगतान की सुविधा मिल गयी है।
                              मनपा ने वर्ष 2020 – 2021 के लिए संपत्ति करद्ताओं की सुविधा के लिए बैंक आफ महाराष्ट्र की मदद से मोबाईल वैन की सुविधा शुरू किया है।  उक्त वैन करदाताओं के दरवाजे पर पहुंचेगी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नियमानुसार मोबाईल वैन की योजना शुरू की गयी है। स्मार्ट कर संग्रह प्रणाली की इस वैन में कंप्यूटर ,प्रिंटर ,व उसके लिए लगने वाली सुविधा के आपरेटर ,चालक व सुरक्षा रक्षक की व्यवस्था है। इसका पूरा खर्च बैंक आफ महाराष्ट्र वहन करेगी। किसी गृहनिर्माण सोसायटी में कर दाताओं की मांग होने पर इस वैन को प्रभाग समिति के माध्यम से भेजा जाएगा। इससे संपत्तिकर नगद ,चेक , डेबिड कार्ड ,एटीएम कार आदि के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। कर के भुगतान के बाद रसीद देने की भी व्यवस्था है। मनपा आयुक्त डा. शर्मा की संकल्पना से बनी मोबाईल वैन का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। शहर के करदाताओं के घरों के निकट जाकर वैन के माध्यम से कर संकलन किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

घर घर तिरंगा की तर्ज पर हर युवक को सैनिक प्रशिक्षण

Aman Samachar

पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विविध कार्यक्रम सपन्न 

Aman Samachar

अस्पतालों में आक्सीजन व अग्निसुरक्षा के लिए मनपा ने नियुक्त किए विशेष अधिकारी 

Aman Samachar

संपत्ति कर के बकाये पर 75 फीसदी दंड में छूट के लिए दो माह के लिए मनपा की अभय योजना 

Aman Samachar

सड़क हादसों व यातायात जाम से बचने के लिए सिग्नल प्रणाली का उपयोग करें – महापौर 

Aman Samachar

शिव जयंती के मौके पर ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर 105 फुट ऊँचा भगवा ध्वज फहराया

Aman Samachar
error: Content is protected !!