Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्देशक विशाल रॉय की सोशल ड्रामा लघु फ़िल्म जीवन यूट्यूब पर हुई वायरल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] निर्देशक विशाल रॉय के निर्देशन में बनीं हिंदी सोशल ड्रामा लघु फ़िल्म जीवन यूट्यूब पर वायरल हो चुकी हैं। जिसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका हैं और लगातार व्यूज बढ़ ही रहें हैं। लेंसमेटिक मीडिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह लघु फ़िल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रहीं हैं।साथ ही दर्शक लाइक व कमेंट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया भी दें रहें हैं।
      विशाल रॉय ने बताया कि इस लघु फ़िल्म की कहानी हर किसी के जीवन से प्रेरित हैं।समाज में ऐसे बहुत से लोग होते हैं,जिनके अपने उन्हें अकेलें छोड़ देते हैं।लेकिन,कोई पराया अपना बन कर साथ देता हैं।इसी को इस फ़िल्म में दिखाया गया हैं।जिस वजह से दर्शकों को यह फ़िल्म काफी पसंद भी आ रहीं हैं।फ़िल्म का फिल्मांकन,गीत संगीत व निर्देशन उच्च स्तर का किया गया हैं।जिसे देख कर बड़े पर्दे की फ़िल्म जैसा अनुभव दर्शकों को हो रहा हैं।
               लाखों व्यूज से विशाल रॉय और फ़िल्म की पूरी टीम बहुत खुश हैं।साथ ही दर्शकों को धन्यवाद देते हुए विशाल रॉय ने बताया कि ऐसा ही प्यार बना रहा तो वे और भी फिल्मों का निर्माण करेंगे।जो न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करेगी।बल्कि,जीवन को एक संदेश देने का काम भी करेगी।इस लघु फ़िल्म में आशित चटर्जी,रितिका गुप्ता,शंकर मिश्रा,आकृति,अलका सिंह,बीरेंद्र यादव,रैना सरकार,नव्या तोंडक व अन्य ने अभिनय किया हैं।जबकि,फ़िल्म के लेखक निर्माता व निर्देशक विशाल रॉय हैं।

संबंधित पोस्ट

सुमनताई गुलबराव शेल्के को जिताकर दिवंगत गुलाबराव शेल्के को श्रद्धांजलि देने की अपील

Aman Samachar

मंगलागौर कॉम्पिटिशन संस्कृति का उत्सव और नारी शक्ति की जागृति है – सुजाता पाटिल

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस व सिंगापुर पर्यटन बोर्ड ने फैमिलीज़ को इस समर हॉलीडेज के लिए सिंगापुर में किया आमंत्रित 

Aman Samachar

मेरी वसुधरा अभियान के तहत ठाणे मनपा को प्रदर्शन के लिए कोकण स्तर पर सम्मानित 

Aman Samachar

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शहर में धुंआ व दवाओं का छिड़काव

Aman Samachar

मूर्ति विसर्जन करने वाले भूमिपुत्रों को बीमा कवरेज और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!