Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं से की चर्चा 

ठाणे [ युनिस खान ] आगामी मनपा चुनाव और पार्टी की संघटनात्मक मजबूती के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं महासचिव सी. टी . रवि ने आज ठाणे का दौरा किया।  उनके साथ प्रदेश संगठन के महासचिव श्रीकांत भारतीय ने ठाणे के प्रभारी आशीष शेलार, विधायक व जिलाध्यक्ष निरंजन दावखरे, विधायक संजय केलकर, कोर कमेटी व पदाधिकारियों से चर्चा की है।
        ठाणे शहर के पदाधिकारियों से चर्चा करने और पार्टी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सी.  टी. रवि ने आज ठाणे का दौरा संगठन के ताकत और चुनावी रणनीति की समीक्षा किया।    नौपाड़ा मंडल स्थित भाजपा कार्यालय में रवि और भारतीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को लाइव देखा।  इसके बाद उन्होंने टिप टॉप प्लाजा में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की।  इस अवसर पर भाजपा के ठाणे प्रभारी आशीष शेलार, विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन दावखरे, विधायक संजय केलकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, पार्टी को मिले मतों का प्रतिशत बढ़ाने की तैयारियों, अन्य दलों के कुछ नेताओं के प्रवेश आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक के बाद रवि ने नगर सेवकों, विभिन्न भाजपा मोर्चों और प्रकोष्ठ प्रमुखों का भी मार्गदर्शन किया।  उन्होंने ठाणे शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात की।

संबंधित पोस्ट

ब्रेकिंग फ्री’ वीडियो के साथ फ्यूचर जेनेराली का #StandWithPride अभियान 

Aman Samachar

अतिधोखादायक ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में

Aman Samachar

मामूली विवाद में पीट पीटकर युवक की हत्या , पांच आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

मुलुंड में नव नियुक्त महिला पुलिस अधिकारीयों का सम्मान

Aman Samachar

भिवंडी के महर्षि वेदव्यास गुरुकुल में विद्यार्थी जीवन विकास स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar

राकांपा ने प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाकर ईंधन दर वृद्धि का किया निषेध

Aman Samachar
error: Content is protected !!