Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 प्लास्टिक बैग का उपयोग करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूले 14 हजार दंड 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के आदेश के बाद भिवंडी में मनपा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग की बिक्री करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार 300 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया.
        गौरतलब हो कि हाल ही में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया.भिवंडी के मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने भी प्रशासन को इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया था जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत दत्तात्रेय गुलवी के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश भोईर, भारत अलगुंडी, सचिन गंगावने और अभिजीत पटेकर की टीम ने प्रभाग समिति क्रमांक  2 के तहत नवी पाड़ा रोड, गणेश सोसाइटी, कल्याण रोड, नवीवस्ती में कार्रवाई की. उक्त कार्रवाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बैग का उपयोग और बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है.

संबंधित पोस्ट

संदीप मालवी की अतिरिक्त आयुक्त 1 के पद पर शासन द्वारा नियुक्ति पर महापौर ने किया अभिनन्दन 

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

श्याम स्टील ने रवि किशन को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Aman Samachar

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई , जिम्मेदार अधिकारीयों की जांच की उठ रही है मांग

Aman Samachar

कपिल पाटील फाउंडेशन की तरफ से मिला आदिवासी बहनों को भाऊबीज का उपहार

Aman Samachar
error: Content is protected !!