Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल को दान किए मेडिकल उपकरण 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  पंजाब नैशनल बैंक द्वारा समय-समय पर समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के उद्देश्य से वर्ष भर विभिन्न सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) गतिविधियां आयोजित की जाती हैं | इसी क्रम में, आज पंजाब नैशनल बैंक द्वारा संजय गांधी मैमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी, दिल्ली को लगभग रुपए 10.00 लाख की राशि के 18 कार्डिएक मॉनिटर भेंट किए गए |

इस अवसर पर बैंक की ओर से अंचल कार्यालय, दिल्ली के अंचल प्रमुख श्री बिनोद कुमार, मण्डल कार्यालय उत्तरी दिल्ली के मण्डल प्रमुख श्री दीपक शर्मा, उप मण्डल प्रमुख श्री अनिल आहलुवालिया तथा श्री अनिल गुप्ता, अग्रणी जिला कार्यालय (उत्तर-पश्चिम), दिल्ली भी  उपस्थित रहे | साथ में, अमित कुमार, अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट (उत्तर-पश्चिम) तथा आर.के.एस. के सदस्य सचिव डॉ. प्रेम सिंह नैय्यर, चिकित्सा अधीक्षक, संजय गांधी मैमोरियल अस्पताल, दिल्ली भी इस समारोह में उपस्थित थे |

इस अवसर पर अमित कुमार, एडीएम ने अपने संबोधन में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा समाज के प्रति निभाए जा रहे दायित्वों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग प्राप्त होते रहने की आशा व्यक्त की|       श्री बिनोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय, दिल्ली ने बैंक की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए यह आवश्यक है कि सरकार के साथ-साथ बैंक तथा अन्य कारोबारी संस्थाएं एवं सामाजिक संगठन भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और वसुदैव कुटुंबकम की भारतीय संस्कृति का निर्वहन करें |

संबंधित पोस्ट

एका मोबिलिटी ने कचरा इकट्ठा करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए पुणे मनपा के साथ कीसाझेदारी 

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित 

Aman Samachar

भाजपा ने दिव्यांग नागरिकों में वितरित किया जीवन आवश्यक वस्तुओं का पूर्णन्ना किट

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक खेल ज्योति का स्वागत

Aman Samachar

वोक्हार्ट अस्पताल की एक पहल “बी अ सांता”

Aman Samachar

मेरे हमसफर का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम दौर में

Aman Samachar
error: Content is protected !!