Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़्यूचर जेनराली ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये  देने की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने अपने कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, पे-रोल पर काम नहीं करने वाले मृत कर्मचारियों के सबसे निकट संबंधी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह-राशि देने का फैसला किया है। कंपनी द्वारा इस साल की शुरुआत में अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण की लागत का वहन करने के लिए की गई पहल के अलावा यह कदम उठाया गया है।    
          इस अवसर पर श्री अनूप राव, एमडी एवं सीईओ, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII), ने कहा, "इस वायरस ने दुनिया भर के तमाम समुदायों को बुरी तरह प्रभावित किया है, साथ ही हमारे काम करने और जीने के तरीके को भी बदल दिया है। इसकी वजह से हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी थम गई है और हमें सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ-साथ दूर रहकर कामकाज करने पर मजबूर होना पड़ा है। हालांकि, बीमा भी आवश्यक सेवाओं के दायरे में आता है, इसलिए हमारे ऑन-रोल और ऑफ-रोल, दोनों श्रेणी के कर्मचारियों ने पहले की तरह सेवाएं उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। हमें उनके कार्यों पर गर्व है और एक संगठन के रूप में हमने उनकी सेहत एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। इस दिशा में हमने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण से लेकर उन्हें आवश्यक आर्थिक एवं भावनात्मक समर्थन प्रदान करने जैसे कई कदम उठाए हैं। हमने हमेशा अपने कर्मचारियों की सेहत, सुरक्षा एवं भलाई को सबसे ज्यादा अहमियत देने की कोशिश की है, और पे-रोल पर काम नहीं करने मृतक कर्मचारियों के सबसे निकट संबंधी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह-राशि देने का फैसला भी इस दिशा में हमारे प्रयासों के अनुरूप है।

       श्री सुनील वारियर, चीफपीपुलऑफिसर, फ़्यूचरजेनरालीइंडियाइंश्योरेंस, नेकहा,"एक संगठन के तौर पर हम 'लोगों को प्राथमिकता' देते हैं, साथ ही हमने हमेशा अपने कर्मचारियों की सेहत एवं उनकी भलाई पर ध्यान केंद्रित किया है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए, हम विभिन्न पहलों और नीतियों के जरिए अपने कर्मचारियों की सक्रियतापूर्वक मदद की है। साल 2020 में, हमने अपने कर्मचारियों के जुड़ाव उनकी मानसिक तंदुरुस्ती के लिए पहल की शुरुआत की, और हाल ही में हमने अपने सभी कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण की सुविधा की जिम्मेदारी ली है। हमने अपने कर्मचारियों को जो सहायता प्रदान की है, वह 'लोगों को प्राथमिकता' के हमारे सिद्धांत के अनुरूप है।

             मार्च 2020 में, FGII ने एक राहत कोष बनाया था, ताकि अगर कंपनी का कोई भी बिजनेस-एक्टिव एजेंट तथा उनके परिवार के सदस्य के कोविड संक्रमित होने की स्थिति में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा सके। लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं जुड़ाव की दिशा में भी कई पहलों की शुरुआत की, जिसमें इस महामारी की वजह से कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की मानसिक चिंता, तनाव, या मानसिक सेहत से जुड़ी किसी तरह भी तरह की परेशानी की स्थिति में उन्हें परामर्श देना तथा इन चुनौतियों से निपटने में मदद करना शामिल है।

 

संबंधित पोस्ट

श्‍याम स्‍टील इंडिया बना आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पियनशिप फाइनल का ऑफिशियल पार्टनर 

Aman Samachar

आकाश बायजूस ने लड़कियों के सशक्तीकरण और समावेशन के लिए लॉन्च किया ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ 

Aman Samachar

ठाणे मनपा के अतिक्रमण विभाग किस्त वसूलने का मजबूत तंत्र – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

कार्यालय के अधिकारीयों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए आयसोलेट

Aman Samachar

अवैध निर्माण के चलते विवादों में फंसी मोहन ग्रुप की हेलीपैड वाली ‘मोहन अल्टिज़ा’ के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल

Aman Samachar

 जनसेवा की जानकारी के लिए एक सप्ताह तक बाजार में कलाकारों ने दिया सन्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!